1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपको पता है यामी गौतम ने Tik Tok पर क्यों बनाया अपना अकाउंट... ये है वजह

क्या आपको पता है यामी गौतम ने Tik Tok पर क्यों बनाया अपना अकाउंट... ये है वजह

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 06:59 pm IST

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'बाला' में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।

Yami Gautam- India TV Hindi
Yami Gautam

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपकमिंग मूवी 'बाला' में टिकटॉक स्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगी। ऐसे में उनका मानना है कि वीडियो शेयरिंग एप ने किरदार की तैयारी करने में उनकी काफी मदद की। किरदार की तैयारी करने के लिए यामी ने टिकटॉक पर अपना निजी अकाउंट बनाया था।

इस बारे में अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए यह मायने रखता है कि लोग आएंगे फिल्म में मेरा अभिनय देखेंगे न कि मैं कैसी इंसान हूं वो ये देखने आएंगे। मैंने किरदार के हर हाव-भाव में ढलने के लिए अपनी जी जान लगा दी है, ताकि लोग मेरे किरदार के प्रति आर्कषक हों। मैं नजाकत से लेकर छोटे शहर के लोगों के व्यवहार की हर बारीकी पर पकड़ बनाना चाहती थी।"

अक्षय कुमार Housefull 4 की स्टारकास्ट के साथ ट्रेन से पहुंचे दिल्ली, कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री ने आगे कहा, "टिकटॉक वीडियो को देख कर मुझे किरदार पर काम करने में बहुत मदद मिली।"

करवा चौथ के दिन भी हॉस्पिटल में एडमिट हैं अमिताभ बच्चन, ट्विटर पर शेयर की पत्नी जया की तस्वीर

अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'बाला' में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर भी है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन