1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हैप्पी बर्थडे यामी गौतम: ग्लैमरस ब्यूटीफुल यामी गौतम कुछ इस खास अंदाज में करती हैं सुबह की शुरुआत

हैप्पी बर्थडे यामी गौतम: ग्लैमरस ब्यूटीफुल यामी गौतम कुछ इस खास अंदाज में करती हैं सुबह की शुरुआत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2018 06:26 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 07:26 am IST

बॉलीवुड की हॉट, ग्लैमरस एंड ब्यूटीफुल यामी गौतम आज अपना 30वां बर्थ डे मना रही हैं।

हैप्पी बर्थडे यामी...- India TV Hindi
हैप्पी बर्थडे यामी गौतम

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट, ग्लैमरस एंड ब्यूटीफुल यामी गौतम आज अपना 30वां बर्थ डे मना रही हैं। इस खास दिन और भी खास बनाने के लिए हम लाए हैं यामी की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि  यामी एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। यामी कम बजट से लेकर हाई बजट तक जैसी कई फिल्म में नजर आ चुकी हैं। यामी ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार के साथ काम किया है जैसे आयुष्मान खुराना, ऋतिक रोशन।  सिर्फ इतना ही नहीं 30 के उम्र में भी यामी का लुक काफी चार्मिंग और यंग दिखती हैं।

लॉ की स्टूडेंट रह चुकी हैं यामी

यामी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात करें तो यामी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वह लॉ की स्टूडेंट रह चुकी हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था यामी ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और मॉडलिंग में अपना मुकाम हासिल किया।

ग्रीन हाउस और ओर्गेनिक गार्डन

यामी काफी जमीन से जुड़ी हुई हैं। कुछ महीने पहले यामीन ने अपने लिए ग्रीन हाउस और ओर्गेनिक गार्डन अपने हिमाचल प्रदेश के घर में तैयार करवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं यामी को प्राकृतिक और जानवर काफी पसंद हैं।

फिटनेस

यामी की फिटनेस की बात करें तो उन्हें चार दिवारी के अंदर वर्कआउट करना पसंद नहीं है बल्कि वह खुले जगह में अपने ट्रेनर के साथ वर्कआउट करना पसंद करती हैं। खुले जगह में वह बैटल रोप वर्कआउट भी करती हैं।

पोल डांस
यामी को पोल डांस करना काफी पसंद है। अपने को फिट रखने के लिए वह रोजाना सुबह पोल डांस करती हैं। यामी को पोल डांस के लिए ट्रेंड करने वाली और कोई  नहीं बल्कि एक्ट्रेस आरीफा हैं।

चाय
यामी की सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है। यामी अगर विदेश भी जाती हैं तो वह अपने पूरी टी-कीट साथ लेकर जाती हैं।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा पर लगा डिजाइन चोरी करने का आरोप, बयान जारी कर मांगी माफी

डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने किया खुलासा, लगातार 50 दिनों तक 20 लोगों ने काम करके बनाई रणवीर सिंह की ये अजीबो गरीब ड्रेस

दुल्हन के लिबास में यामी गौतम लग रही है बहुत ही हॉट और ग्लैमरस, देखें तस्वीरें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल