Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'वन बॉटल डाउन' की यादें की ताज़ा!

यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'वन बॉटल डाउन' की यादें की ताज़ा!

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 18, 2019 05:07 pm IST, Updated : Mar 18, 2019 05:07 pm IST

यो यो हनी सिंह के सबसे प्रसिद्ध चार्टबस्टर में से एक, वन बॉटल डाउन की रिलीज को आज चार साल पूरे हो गए है, लेकिन आज भी यह पार्टियों में सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है।

यो यो हनी सिंह - India TV Hindi
यो यो हनी सिंह 

मुंबई: संगीत सनसनी यो यो हनी सिंह के गीत 'वन बॉटल डाउन' ने आज चार साल पूरे कर लिए है और इस खास दिन पर संगीतकार सोशल मीडिया पर 'वन बॉटल डाउन' से जुड़ी मीठी यादें ताज़ा करते हुए नज़र आये। 

यो यो हनी सिंह के सबसे प्रसिद्ध चार्टबस्टर में से एक, वन बॉटल डाउन की रिलीज को आज चार साल पूरे हो गए है, लेकिन आज भी यह पार्टियों में सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है। अपने गाने से जुड़ी मीठी यादों को ताज़ा करते हुए, यो यो हनी सिंह ने कहा, "#OneBottleDown Its been four years today since we released #onebottledown".

पार्टी एंथम के एकमात्र किंग के रूप में संगीतकार ने अपने पार्टी नंबर के साथ खुद के लिए एक जगह बना ली है। रैपर से गायक बने यो यो हनी सिंह ने अपनी प्रतिभा और समर्पण के साथ, एल्बम से फिल्मों तक का सफ़र तय किया है।

डोप शोप जैसे रॉकिंग एल्बम हिट्स से लेकर लुंगी डांस जैसे फिल्मी चार्टबस्टर्स तक , यो यो हनी सिंह हर कदम पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये है।

छोटे छोटे पेग, दिल चोरी, रंगतारी, दिस पार्टी इज ओवर नाउ है और उर्वशी जैसे बैक टू बैक हिट देने के बाद, संगीतकार ने लंबे इंतजार के बाद एक म्यूजिक वीडियो के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

'मखना' के साथ यो यो हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो की दुनिया में वापसी की है और स्वाभाविक रूप से, इस गाने ने रातों-रात रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर के इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है।

Also Read:

Nach Baliye 9: एक्स-कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव साथ आएंगे नज़र?

कलंक गाना 'घर मोरे परदेसिया' रिलीज, आलिया-माधुरी की जुगलबंदी देखने लायक

Hello! hall of fame awards 2019: रणवीर, कैटरीना, सोनम, जाह्नवी, जानें किस-किस स्टार की झोली में गए अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement