1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेटफ्लिक्स पर 4 दिन पहले रिलीज हुई 1 घंटे 59 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर, नंबर 1 पर किया कब्जा, सोच से परे है क्लाइमैक्स

नेटफ्लिक्स पर 4 दिन पहले रिलीज हुई 1 घंटे 59 मिनट की सस्पेंस थ्रिलर, नंबर 1 पर किया कब्जा, सोच से परे है क्लाइमैक्स

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 07, 2026 09:18 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:18 pm IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बीते दिनों में काफी कुछ नया रिलीज हुआ है, लेकिन हम आपको 1 घंटे 59 मिनट की उस सस्पेंस-थ्रिलर के बारे में बताते हैं जिसे रिलीज हुए 4 दिन ही हुए हैं और इसने टॉप ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर जगह बना ली है।

mrithynjay- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर छाई सस्पेंस-थ्रिलर। Image Source : YOUTUBE/NETFLIX INDIA

हॉरर-कॉमेडी से लेकर सस्पेंस-थ्रिलर तक नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए हर जॉनर का कंटेंट मौजूद है। लेकिन, अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपको अंत तक बांधे रखे, अपनी सीट से उठने न दे तो हम आपको हाल ही में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने रिलीज के 4 दिनों के भीतर ही नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है। हम बात कर रहे हैं 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई सस्पेंस-थ्रिलर 'मृत्युंजय' की, जो सस्पेंस और रोमांच से भरी है। ओटीटी पर मौजूद ये धांसू फिल्म ऐसा सस्पेंस और ट्विस्ट लेकर आती है कि देखने वाले का दिमाग घूम जाए।

सस्पेंस-थ्रिलर की नेटफ्लिक्स पर धूम

'मृत्युंजय' एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर है, जिसे नेटफ्लिक्स पर हिंदी में भी देखा जा सकता है। ये फिल्म इसी साल 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं। सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद इसे 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जो अब ओटीटी पर दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

मृत्युंजय की कहानी

'मृत्युंजय' की कहानी एक अखबार के कर्मचारी के खोजी पत्रकार जय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यूं तो शोक-संदेशों के विज्ञापन जुटाने का काम करता है, लेकिन वह एक क्राइम इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट बनना चाहता है। इसी बीच जय के सामने अच्युत शर्मा नाम के शख्स की मौत का मामला सामने आता है। जय को अंजली से सहानुभूति होती है, जिसके चलते वो उसकी बेटी अंजली से वादा करता है कि वो उसके पिता की मौत का रहस्य जरूर सुलझाएगा। जय जैसे ही अच्युत की मौत के रहस्य को उजागर करने में जुटता है, उसके सामने संदिग्ध मौतों की एक सीरीज का खुलासा होता है, लेकिन इस खुलासे के साथ वह खुद भी एक गहरे और खतरनाक रहस्य में उलझ जाता है।

फिल्म के बारे में

'मृत्युंजय' एक तेलुगु एक्श थ्रिलर फिल्म है, जिसमें श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक हुसैन शा किरण हैं। फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों से इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब इस सस्पेंस-थ्रिलर को 3 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जो फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म हिंदी में भी मौजूद है, यानी हिंदी भाषी दर्शक भी इस सस्पेंस-थ्रिलर का लुत्फ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'लालच और पाप का चक्र फिर शुरू', जारी हुआ 'तुम्बाड 2' का खौफनाक मोशन पोस्टर, मेकर्स ने दिया प्रलय का संकेत

4000 करोड़ी 'रामायण' की मंथरा कौन? शाहरुख खान संग शुरू किया था करियर, आमिर-सलमान संग भी कर चुकी हैं काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन