1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 21 साल की TikTok स्टार Tanya Pardazi का हुआ निधन, स्काई डाइविंग के दौरान पैराशूट ने दिया धोखा

21 साल की TikTok स्टार Tanya Pardazi का हुआ निधन, स्काई डाइविंग के दौरान पैराशूट ने दिया धोखा

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 04, 2022 11:56 am IST,  Updated : Sep 04, 2022 11:56 am IST

TikTok Star: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तान्या परदाजी (Tanya Pardazi) का निधन हो गया है। स्काई डाइविंग के दौरान पैराशूट न खुलने के चलते उनकी जान चली गई।

TikTok Star- India TV Hindi
TikTok Star Image Source : TWITTER/INSTA

Highlights

  • 21 साल की उम्र में तान्या परदाजी ने दुनिया को कहा अलविदा
  • स्काई डाइविंग के दौरान पैराशूट न खुलने से टिकटॉकर की जान

TikTok Star: किस बपल मौत आ जाए ये किसी को नहीं पता, एक पल में आप खुश हैं और मुस्कुरा रहे होते हैं। दूसरे ही पल आप अपनी जान से हाथ धो सकते हैं। ऐसा ही हादसा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर तान्या परदाजी (Tanya Pardazi) के साथ हुआ। महज़ 21 साल की उम्र में तान्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।  टिकटॉक स्टार तान्या की मौत स्काई डाइविंग के दौरान हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार तान्या को एडवेंचर काफी पसंद था। जिसके चलते वह स्काई डाइविंग करने के लिए निकली थी। लेकिन स्काई डाइविंग के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुला। जिसका अंजाम उनकी दर्दनाक मौत बनकर सामने आया। ऊंचाई से गिरने के साथ ही तान्या की मौत हो गई। हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें देखते ही मृत घोशित कर दिया। इस हादसे के बाद हर कोई हिल गया है। 

Bollywood Wrap: टूटे पैर के साथ जमकर थिरकी Shilpa Shetty, Kartik Aayan के नए घर की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

खबरों की मानें तो 27 अगस्त को तान्या सोलो डाइविंग करने के लिए निकली थीं। लेकिन उसका अंजाम सभी के सामने हैं। तान्या परदाजी कनाडा की एक टिकटॉकर और ब्यूटी क्वीन थीं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। उनके फैंस की तादात लाखों में थी।  तान्या टोरंटो यूनिवर्सिटी में दर्शनशास्त्र की छात्रा थीं और यूनिवर्सिटी की चीयरलीडिंग टीम का हिस्सा भी थीं। उनके आकस्मिक निधन के बाद यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

Jasmin Bhasin को बारिश में भीगता देख रोमांटिक हुए Ali Goni, हॉट केमिस्ट्री वाला Video हो रहा है Viral

तान्या के निधन की खबर से उनके चाहनेवाले सदमें में है। टिकटॉकर के फैंस उन्हें काफी पसंद और सपोर्ट किया करते थे। उनकी वीडियोज़ अपलोड होते ही वायरल होने लगती थीं। फैंस हमेशा तान्या के नए-नए कॉन्टेंट का इंतज़ार करते रहते थे। 

Shilpa Shetty ने पूरे परिवार संग धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, फ्रैक्चर होने के बाद भी जमकर थिरकी एक्ट्रेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन