1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की बेटी आयरा का रिसेप्शन लुक हुआ वायरल, लाल जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत

आमिर की बेटी आयरा का रिसेप्शन लुक हुआ वायरल, लाल जोड़े में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Published : Jan 13, 2024 08:38 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 08:38 pm IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान की हाल ही में उदयपुर में नूपुर शिखारे संग पारंपरिक शादी हुई। वहीं आज कपल की रिसेप्शन पार्टी है, जिसकी कुछ झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आयरा लाल जोड़े मे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

Ira-Nupur Wedding Reception- India TV Hindi
आमिर की बेटी के रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने Image Source : VIRAL BHAYANI

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में संपन्न हो गई है। आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी, इसके बाद कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी। बीते कई दिनों से आयरा और नुपुर की शादी की तस्वीरें और अनदेखी वीडीयोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं शादी के 3 दिन बाद यानी की आज 13 जनवरी को आयरा और नुपुर के लिए आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसकी कुछ झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

इस लुक में दिखी नई नवेली जोड़ी

सामने आए इस पहली वीडीयो में आप देख सकते हैं कि आयरा-नुपुर शादी के बाद मीडिया से मुखातिब होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां आयरा सुर्ख लाल रंग का लंहगा पहने नई-नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं, वहीं ब्लैक शेरवानी पहने आमिर खान के दामाद भी कुछ कम हैंडसम नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

शेरवानी में आमिर ने लूट ली महफिल

वहीं इस वीडियो में आमिर खान अपनी समधन यानी की नुपुर की मां बेटी आयरा दामाद नुपुर और पत्नी रीना दत्ता के साथ मीडिया को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आमिर भी ब्लैक शेरवानी पहने काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड पूरा सफेद फूलों से सजा हुआ दिख रहा हैष जो उनके फोटोशूट की शाभी बढ़ाने का काम कर रहा है। 

टीम मेंबर्स के साथ भी आमिर ने दिए पोज

वहीं एक वीडियो में आमिर खान अपने टीम मेंबर्स के साथ फोटोशूट करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफतौर पर झलक रही है। 

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

क्या अभी से ही फोन चलाते हैं करीना के लाडले तैमूर, वायरल वीडियो में मोबाइल लिए आए नजर

राहा कपूर के बाद अब इस स्टार किड की नीली आंखों की हो रही चर्चा, लुक में भी किसी हीरो से कम नहीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन