1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाए, लहंगे में दिखीं आयरा खान, आमिर के दामाद का भी दिखा डैशिंग लुक

सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाए, लहंगे में दिखीं आयरा खान, आमिर के दामाद का भी दिखा डैशिंग लुक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 10, 2024 11:42 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 11:42 am IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान के शादी के फंक्शन जोर-शोर से हो रहे हैं। ग्रैंड वेडिंग से पहले दोनों परिवार खूब मस्ती कर रहे हैं। सभी रस्मों को एंजॉय करते हुए बीते दिन आयरा खान और नुपुर शिखरे की संगीत सेरेमनी रखी गई। इस फंक्शन से कपल की पहली तस्वीर सामने आई है।

ira khan sangeet, nupur shikhare- India TV Hindi
नुपुर शिखरे और आयरा खान। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की बेटी की ग्रैंड वेडिंग का फैंस को इंतजार है। आमिर खान के घर में 3 जनवरी से ही शादी की धूम है। उदयपुर में शादी के फंक्शन जारी है। इस दौरान संगीत समारोह का बीते दिन आयोजन किया गया। इस ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन में आमिर खान से लेकर किरण राव ने परफॉर्मेंस दी। इस फंक्शन से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। कपल आयरा खान और नुपुर शिखरे की पहली झलक सामने आई है, जिसमें दोनों ही क्लासिक अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक शानदार है। 

ऐसा रहा आयरा-नुपुर का लुक

आमिर खान की बेटी सुर्ख लाल लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मरून लहंगा पहना है। वेलवेट के इस लहेंगे को उन्होंने दुपट्टे के साथ नहीं बल्कि एक हुडी श्रग के साथ पहना है, जिससे उनके आउटफिट को एक कूल लुक मिल रहा है। वहीं नुपुर शिखरे भी हैंडसम लुक में दिखे उन्होंने ब्लैक और गोल्डन  कोट पैंट में दिखे। दोनों की साथ में पोज देते हुए एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें तस्वीर

इस दिन तक चलेगा सेलिब्रेशन

बता दें, 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज के ठीक बाद आमिर खान का पूरा परिवार और नुपुर शिखरे का परिवार 5 जनवरी को उदयपुर पहुंच गया। उदयपुर में 10 जनवरी तक लगातार शादी के कई फंक्शन रखे गए हैं। इस शादी में कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद दोनों परिवार मुंबई लौटेंग और 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के अलावा राजनीतिक और नामी इंडस्ट्रलिस्ट भी शामिल होंगे। 

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप और मालदीव के बीच कंफ्यूज हुए रणवीर सिंह, पहले भी ऐसी गड़बड़ी कर चुके हैं आलिया से लेकर ये 6 सितारे

 ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' की कहानी होगी बिल्कुल अलग, सामने आया पूरा प्लॉट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन