1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं Aamir Khan, ‘लाल सिहं चड्ढा’ फ्लॉप होने के बाद लिया बड़ा फैसला

फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं Aamir Khan, ‘लाल सिहं चड्ढा’ फ्लॉप होने के बाद लिया बड़ा फैसला

 Published : Nov 14, 2022 11:04 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 11:04 pm IST

Aamir Khan: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’आमिर खान अब फिल्मों से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। हाल ही में आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी।

file photo - India TV Hindi
Aamir Khan Image Source : FILE PHOTO

Aamir Khan: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। बता दें सुपरहिट फिल्में देने वाले आमिर खान अब फिल्मों से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। हाल ही में आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। 

इस अभिनेत्री को तीसरी बार हुआ कैंसर, लिखा- मृत्यु जीवन का हिस्सा है

बता दें आमिर खान हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में उन्होंने अपने करियर के बारे में कुछ बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा मैं एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं और आने वाले डेढ़ सालों तक वो एक्टर के तौर पर काम नहीं करंगे। आमिर खान ने कहा,‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद मैं ‘चैंपियंस’ नाम की एक फिल्म करने वाला था। यह एक सुंदर कहानी है और यह बहुत ही दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।

'सरफरोश' के अभिनेता का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

‘चैंपियंस’ बेहतरीन कहानी

अपकमिंग फिल्म ‘चैंपियंस’ (Champions) के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने (Aamir Khan) कहा मैं 'चैंपियंस' का निर्माण कर रहा हूं, क्योंकि मैं वास्तव में फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन कहानी है। फिल्म का सह-निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, इंडिया और 200 नॉटआउट प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन