1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की मां की बिगड़ी तबीयत, अफरा-तफरी में अस्पताल जाते दिखे एक्टर

आमिर खान की मां की बिगड़ी तबीयत, अफरा-तफरी में अस्पताल जाते दिखे एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 30, 2024 11:02 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 11:02 pm IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मां जीनत हुसैन मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर अपनी मां की हेल्थ अपडेट जानने के लिए आनन-फानन में अस्पताल निकले। अस्पताल जाते हुए एक्टर का वीडियो भी सामने आ गया है।

Aamir khan mother- India TV Hindi
आमिर खान और उनकी मां जीनत। Image Source : INSTAGRAM

एक्टर आमिर खान इन दिनों एक्टिंग से भले ही दूर हैं और किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी बॉलीवुड में पकड़ जरा भी कमजोर नहीं हुई है। एक्टर इन दिनों फिल्मों के निर्माण में लगे हुए हैं। वो जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी करें और इसी के साथ उनका ब्रेक खत्म होगा। फिलहाल एक्टर को आज मुंबई में स्पॉट किया गया। एक्टर की मां जीनत हुसैन की तबीयत खराब है और इसी के चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के चलते एक्टर अफरा-तफरी में अस्पताल जाते दिखाई दिए। 

मां को देखने अस्पताल पहुंचे आमिर खान

दरअसल आमिर खान की मां जीनत लंबे वक्त से बीमार हैं। उनका लंबे वक्त से इलाज चेन्नई में चल रहा था, लेकिन आयरा की शादी के बाद से वो मुंबई में ही हैं। हाल में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और यही वजह है कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी मां जीनत हुसैन से मुलाकात करने के लिए जाते देखा गया। सुपरस्टार की मां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं और अपनी बीमारी का इलाज करा रही हैं। मंगलवार को आमिर को अपनी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभिनेता को अपनी कार में बैठते हुए देखा गया। 

यहां देखें वीडियो

बाढ़ में फंसे थे आमिर

याद दिला दें कि दिसंबर में अपने प्रवास के दौरान आमिर चेन्नई बाढ़ में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया था। वायरल हुई तस्वीरों में बॉलीवुड अभिनेता को तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और बाढ़ से प्रभावित अन्य लोगों के साथ एक बचाव नाव में बैठे देखा गया था। तभी पता चला था कि उनकी मां चेन्नई में हैं और उनका वहीं इलाज चल रहा है।

आमिर खान इस फिल्म में आएंगे नजर

बता दें, आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। इसके अलावा आमिर खान काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' में कैमियो रोल में भी दिखे। हाल में ही उन्होंने फिल्म 'लापता लेडीज' का अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत निर्माण भी किया। जल्द ही अब वो कई और फिल्में लेकर भी आने वाले हैं। वह सनी देओल को मुख्य भूमिका में लेकर एक प्रोजेक्ट 'लाहौर 1927' का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे। इसके अलावा वह 'सितारे जमीन' पर में दर्शील सफारी के साथ नजर आने वाले हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन