1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान यूट्यूब पर ला रहे हैं अपनी ये सुपरहिट फिल्म, दर्शकों को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी, मगर ये है कंडीशन

आमिर खान यूट्यूब पर ला रहे हैं अपनी ये सुपरहिट फिल्म, दर्शकों को मुफ्त में दिखाएंगे मूवी, मगर ये है कंडीशन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 03, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 06:10 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। इस बीच सुपरस्टार ने अपनी एक सुपरहिट फिल्म को लेकर ऐसा ऐलान किया है जो उनके फैंस को खुश कर देगा।

Aamir Khan- India TV Hindi
आमिर खान। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों ही सुपरस्टार ने अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इस बीच आमिर खान ने अपने फैंस को एक और जबरदस्त सरप्राइज दिया है। सुपरस्टार ने अपनी एक सुपरहिट फिल्म को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। आमिर खान ने अपनी एक सुपरहिट फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज करने का ऐलान किया है।

आमिर खान का बड़ा ऐलान

हाल ही में मुंबई में ‘तारे जमीन पर’ के एक फैन मीट में, आमिर खान ने 2007 की इस सुपरहिट फिल्म को अपने यूट्यूब चैनल पर सीमित समय के लिए रिलीज करने का ऐलान किया है, वह भी मुफ्त में। यानि, दर्शक ये फिल्म बिना किसी खर्चे के फ्री में देख सकते हैं। आमिर खान ने बताया कि उनकी फिल्म तारे जमीन को जल्दी ही यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा।

यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी तारे जमीन पर

मीटअप के दौरान आमिर खान ने फैंस के कुछ कन्फ्यूजन भी दूर किए और बताया कि 'तारे जमीन पर' अभी किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। आमिर खान ने कहा- 'हां, फिल्म अभी कहीं नहीं है। लेकिन, एक काम करते हैं। मैंने आमिर खान टॉकीज नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस फिल्म को उसी में अपलोड कर देते हैं। मैं अपनी टीम से कहूंगा कि तारे जमीन पर को इस यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया जाए, वो भी फ्री में। हालांकि, ये एक-दो हफ्ते ही उपलब्ध रहेगी।'

आमिर खान के ऐलान से खुश हुए फैन

आमिर खान के इस ऐलान से उनके फैंस बेहद खुश हो गए। फैंस को एक्टर का ये आइडिया बेहद पसंद आया। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि फिल्म कब अपलोड की जाएगी। पिछले दिनों आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में भी सितारे जमीन पर को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन उन्होंने सारे आइडियाज को साइड में रख दिया है, क्योंकि वह अपनी फिल्म को सिर्फ और सिर्फ थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं।

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट

 दूसरी तरफ आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के अलावा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर खान ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को शुरू करने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने इस ओर भी इशारा किया था कि वह इस फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन