1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अबराम को सगे भाई की तरह प्यार करती हैं आराध्या बच्चन, वीडियो देख याद आएंगे 'जोश' के शाहरुख-ऐश्वर्या

अबराम को सगे भाई की तरह प्यार करती हैं आराध्या बच्चन, वीडियो देख याद आएंगे 'जोश' के शाहरुख-ऐश्वर्या

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 18, 2023 07:23 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 07:23 pm IST

आराध्या और अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद दोनों के क्लोज बॉन्ड का अंदाजा आप लगा पाएंगे। इतना ही नहीं कई लोगों को इनकी जोड़ी 'जोश' के शाहरुख-ऐश्वर्या की याद दिला रही है।

Aaradhya Bachchan, Abram - India TV Hindi
ऐश्वर्या राय-शाहरुख खान और अबराम-आराध्या। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के स्टारकिड्स का फिल्मी सितारों से भी ज्यादा जलवा है। लोगों के बीच भी स्टारकिड्स का क्रेज खूब देखने को मिलता है। सुहाना, आनन्या, सारा के अलाना कई छोटे स्टारकिड्स भी खूब चर्चा में रहते हैं। इनमें  अबराम, तैमूर और आराध्या बच्चन का नाम शामिल है। हाल में ही इनकी परफॉर्मेंस अंबानी स्कूल के एनुअल इवेंट में देखने को मिली, जिसके बाद इनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसी बीच एक और वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें शाहरुख खान के बेटे अबराम और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या का क्लोज बॉन्ड देखने को मिला। वीडियो देखने के बाद फैंस इनकी दोस्ती को काफी क्यूट बता रहे हैं। 

वायरल हुआ अबराम और आराध्या का वीडियो

हाल में ही सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान के बेटे अबराम और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। बड़े ही प्यार से आराध्या, अबराम को पीछे से गले लगाती हैं, जिसमें दोनों की मासूमियत देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि दोनों के बीच सगे भाई-बहन की तरह प्यार है। इतना ही नहीं कई फैंस को शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'जोश' याद आ गई। लोगो का कहना है कि अबराम और आराध्या की केमिस्ट्री ठीक उसी तरह है जैसी शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोश' में थी। 

लोग याद आया ये सीन

याद दिला दें, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय फिल्म 'जोश' में भाई-बहन के किरदाक में थे। इतना ही नहीं फिल्म में भी एक सीन था, जहां एश्वर्या, शाहरुख खान को पीछे से पकड़ी नजर आई थीं, वो भी ठीक वैसे ही जैसे हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो में आराध्या अबराम को पकड़ी हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और दोनों ही स्टारकिड्स की काफी तरीफ हो रही है। 

यहां देखें वीडियो

इन वजहों से कई बार होती रही हैं ट्रोल 

बता दें, आराध्या का ऐसा अवतार मम्मी ऐश्वार्य राय के 50वें जन्मदिन पर भी देखने को मिला था। उस दिन भी पहली बार आराध्या को इसी तरह खुलकर बोलते देखा गया था। रही बात आराध्या के हेयरस्टाइल की तो बचपन से लेकर आज तक वो वैसा ही है। पहली बार स्कूल इवेंट में उनका बदला हेयर स्टाइल देखने को मिला। फैंस इसे लेकर अक्सर ट्रोल भी करते थे, लेकिन इस बार आराध्या का माथा दिख ही गया। वहीं ऐश्वर्या के ओवर प्रोटेक्टिव नेचर को लेकर भी आराध्या को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। वैसे आराध्या सोशल मीडिया से दूर हैं। बाकी स्टारकिड्स की तरह आराध्या का सोशल मीडिया पर कोई प्रेसेंस नहीं है। 

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी के हरियाणवी गाने पर नाचीं रणदीप हुड्डा की मणीपुरी पत्नी, एक्टर संग कुर्ताफाड़ डांस हुआ वायरल

पापा-मम्मी की तरह स्पोर्टी अंदाज में दिखीं अक्षय कुमार की लाडली बेटी, कैमरा देखते ही भागी, फिर भी दिख गई झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन