1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Abhishek Bachchan B'Day: अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया स्पेशल 'गिफ्ट'

Abhishek Bachchan B'Day: अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया स्पेशल 'गिफ्ट'

 Published : Feb 05, 2022 10:52 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 11:07 am IST

Abhishek Bachchan Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस बार खास तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने 46 वां बर्थडे पर उन्होंने फैंस को खास तोहफा दिया है।

Abhishek Bachchan Birthday- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन फाइल फोटो

Highlights

  • अभिषेक बच्चन मना रहे हैं 46 वां बर्थ डे
  • अभिषेक ने खास तोहफे को फैंस के साथ शेयर किया
  • फिल्म सेट पर अभिषेक का जन्मदिन मनाया जा रहा है

Abhishek Bachchan Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस बार खास तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक 5 फरवरी को 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को अपने जीवन के इस खास मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन के स्पेशल गिफ्ट को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जानकारी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म के बारे में अभिषेक बच्चन ने जानकारी दी है। आज से उनकी मूवी 'घूमर' की शूटिंग शुरू हो रही है। अभिषेक ने लिखा है कि इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं हो सकता! जन्मदिन पर काम करके सबसे अच्छा दिन बिताया जाता है। इससे पता चलता है कि अभिषेक बर्थडे के मौके पर काम करने में व्यस्त हैं।

ट्विटर पर फैंस शेयर कर रहे हैं बर्थडे पोस्ट

अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस कई प्रकार के पोस्ट शेयर करके बर्थडे विश कर रहे हैं। आप इन पोस्ट के जरिए क्रेजी फैंस के जन्मदिन गिफ्ट देख सकते हैं।

बता दें, 'घूमर' फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक आर बाल्की कर रहे हैं। हालांकि, अभी अन्य स्टार कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। उनके इस पोस्ट पर उनकी बहन श्वेता बच्चन के अलावा कई स्टार्स ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन