1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में 'बंटी' लगाएगा लाफ्टर का तड़का, फिल्म में होगी जूनियर बच्चन की एंट्री

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में 'बंटी' लगाएगा लाफ्टर का तड़का, फिल्म में होगी जूनियर बच्चन की एंट्री

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 06, 2024 03:01 pm IST,  Updated : May 06, 2024 03:08 pm IST

'हाउसफुल 5' को लेकर बज बना हुआ है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में एक नई एंट्री भी हो गई है। ये एंट्री किसी और सितारे की नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन की है।

house full- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन। Image Source : X

अक्षय कुमार और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' काफी समय से चर्चा में है। पिछले साल मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ फिल्म की घोषणा भी की थी। वहीं कुछ दिनों पहले दावा किया गया था कि अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे। अब 'हाउसफुल 5' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की कास्ट में अभिषेक बच्चन शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि अभिषेक 'हाउसफुल 3' में भी नजर आए थे।

हाउसफुल 5 में बंटी की वापसी

अक्षय कुमार और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' में एक्टर अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गई है, जिसका खुलासा खुद मेकर्स ने किया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं अभिषेक को हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापस लाकर खुश हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और ईमानदारी हमारी फिल्म को ऊपर उठाएगी।' दूसरी ओर अभिषेक बच्चन ने कहा, ''हाउसफुल' उनकी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। वापस आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर लौट रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा बहुत आनंददायक रहा है। मैं अपने सह-अभिनेताओं अक्षय और रितेश के साथ सेट पर ढेर सारी मस्ती करने के लिए उत्सुक हूं। मैं अपने साथ दोबारा काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' प्रिय मित्र तरूण मनसुखानी। मैं दोस्ताना के बाद उनके साथ दोबारा काम करने के लिए उत्सुक हूं, यह बहुत मजेदार होने वाला है,'' 

यहां देखें पोस्ट

'हाउसफुल 3' में आए थे नजर 

आपको बता दें, इससे पहले अभिषेक बच्चन 'हाउसफुल 3' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बंटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 'हाउसफुल 5' में आप किस किरदार में नजर आएंगे? इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक्टर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शूटिंग कब होगी शुरू 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की शूटिंग अगस्त में ब्रिटेन में शुरू होगी। 45 दिनों का शूटिंग शेड्यूल होगा, जिसमें बॉबी देओल भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा खबर यह भी है कि इस फिल्म के कुछ सीन एक क्रूज पर शूट किए जाएंगे, जिसका शेड्यूल सितंबर में शुरू होगा. बता दें, फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन