1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव ने नोरा से कहा 'अच्छा सिला दिया', वीडियो देख फैंस ने कहा प्यार का किया कचरा

राजकुमार राव ने नोरा से कहा 'अच्छा सिला दिया', वीडियो देख फैंस ने कहा प्यार का किया कचरा

 Published : Jan 19, 2023 05:03 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 05:03 pm IST

सिंगर बी प्राक के गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही साथ नजर आए हैं। इस पहले भी राजकुमार 'ठुकरा के मेरा प्यार' जैसे सॉन्ग में नजर आ चुके हैं।

achha sila diya teaser rajkummar rao nora fatehi- India TV Hindi
Achha Sila Diya Teaser Image Source : RAJKUMMAR RAO NORA FATEHI

यह पहली बार है जब राजकुमार राव और नोरा फतेही दोनों पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं की लिस्ट में होती है। एक्टर ने अपने दम पर बॉलीवुड में जो पहचान बनाई है उसे बना पाना बहुत ही मुश्किल रहा है। राजकुमार राव की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं और आज एक्टर के उन्हीं फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, राजकुमार राव और एक म्यूजिक वीडियो में नोरा फतेही के साथ नजर आ रहे हैं। इसके पहले भी राजकुमार राव सेड सॉन्ग 'ठुकरा के मेरा प्यार' में नजर आ चुके हैं। 

इस बार राजकुमार राव के साथ नोरा फतेही जैसी अभिनेत्री अपने अपने हुस्न का जलवा दिखाती हुई नजर आईं। नोरा फतेही और राजकुमार राव का गाना 'अच्छा सिला दिया' का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। राजकुमार और नोरा की लव और हेट कमेस्ट्री देखने लायक है। 

बॉलीवुड में अक्सर पुराने गानों के रीमेक बनते रहते हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि पुराने गाने नए गानों पर भारी पड़ते हैं। हालांकि नई पीढ़ी को नए गाने पसंद आते हैं। पंजाबी सिंगर बी प्राक ने 'अच्छा सिला दिया' गाने का रीमेक बनाया है। फैंस इस गाने के रीमेक से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। 

आज टी-सीरीज ने नोरा फतेही और राजकुमार राव अभिनीत 'अच्छा सिला दिया' नाम के अपने नए म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया है। जैसा गाने के नाम से पता लग रहा है गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी है। 'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही, राजकुमार को प्यार में धोखा देती हैं। जिसका दर्द अभिनेता के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। टीजर की शुरुआत राजकुमार राव के नोरा फतेही की तरफ बंदूक ताने खड़े रहने से होती है। जो किसी और के साथ खड़ी होती हैं। 

इस गाने को जानी ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं इसको आवाज बी प्राक ने दी है।

ये भी पढ़ें-

निरहुआ की मां ने इस बात पर आम्रपाली दुबे को लगाई फटकार, जानिए पूरा माजरा

Suhana Khan के एयरपोर्ट लुक को देख फिसला फैंस का दिल, Video देख कर रहे ऐसे कमेंट

पति-पत्नी में होगा बड़ा टकराव! एक ही दिन रिलीज होंगी आलिया भट्ट Heart Of Stone और रणबीर कपूर की Animal

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन