1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत बदलेंगी 50 साल पुरानी प्रथा, दशहरा के मौके पर रचेंगी अनोखा इतिहास

कंगना रनौत बदलेंगी 50 साल पुरानी प्रथा, दशहरा के मौके पर रचेंगी अनोखा इतिहास

 Published : Oct 24, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Oct 24, 2023 03:47 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आज दशहरा के खास मौके पर कुछ ऐसा करने जा रही हैं, जिसके बारे में जानकर आप सब हैरान हो जाएंगे।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत बदलने जा रही हैं 50 साल पुरानी प्रथा Image Source : DESIGN

आज 24 अक्टूब को देशभर में दशहरा मनाया जा रहा है। आज के दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के मैसेज के साथ कई फीट लंबे 10 सिर वाले रावण का दहन किया जाएगा।दिल्ली के फेमस रामलीला मैदान में भी इस बार वो नजारा देखने को मिलेगा लेकिन इस बार ये हर बार से कुछ अलग होगा। क्योंकि इस बार एक महिला रावण का वध करने वाली हैं। वो महिला कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत होंगी। 

कंगना रनौत फूकेंगी रावण का पुतला

जी हां, इस बार कंगना रनौत दिल्ली के फेमस रामलीला मैदान में रावण दहन करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद 'लव कुश रामलीला' समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी।अगर ऐसा होता है तो कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री भी बन जाएंगी, जिसने रवण दहन किया हो। 

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में

कंगना रनौत की मूवी 'तेजस' 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'इमरजेंसी' जहां 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। उसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई है और अब इसे साल 2024 में पर्दे पर दिखाई जाएगी।

 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में हरिणी का होगा मिसकैरेज, सवी को बाजीराव के साथ देख भड़का ईशान

कैटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट तक, सेलेब्स ने Dusshera 2023 की फैंस को खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कहानी को यू आगे बढ़ेगी अक्षरा-अभिनव की बेटी, प्रोमो हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन