1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदा शर्मा ने एयरपोर्ट पर इस वजह से लूटी लाइमलाइट, दादी की साड़ी पहने दिखीं एक्ट्रेस, बताई खास बात

अदा शर्मा ने एयरपोर्ट पर इस वजह से लूटी लाइमलाइट, दादी की साड़ी पहने दिखीं एक्ट्रेस, बताई खास बात

 Published : Feb 10, 2024 09:15 am IST,  Updated : Feb 10, 2024 09:25 am IST

'द केरला स्टोरी' फेम अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के कारण चर्चा में बनी हुई है। वहीं अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी पहने देखा गया जहां उन्होंने इस साड़ीके बारे में बात भी की।

Adah Sharma spotted airport in her grandma saree- India TV Hindi
दादी की साड़ी पहने एयरपोर्ट पहुंची अदा शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

अदा शर्मा 'द केरला स्टोरी' के बाद अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली है। अदा शर्मा की 'बस्‍तर' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं एृक बार फिर एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर नए अंदाज में देखा गया है। अदा शर्मा एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पॉट की गई जहां उन्होंने पैपराजी के सामने जबरदस्त पोज देते हुए। दादी की साड़ी के बारे में कुछ खास बातें भी बताई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। 'द केरला स्टोरी' के बाद से अदा के करियर ने एक नया मोड़ ले लिया है।

दादी की साड़ी पहने एयरपोर्ट पहुंची अदा शर्मा

बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस इन दिनों 'केरल स्‍टोरी' के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'बस्‍तर' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बीच अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर अपनी दादी की साड़ी में स्पोट किया गया। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

अदा शर्मा ने बताई खास बात

अदा शर्मा ने साड़ी के लुक को खुले बालों और चश्मा से पूरा किया है। इस दौरान जब पैपराजी ने उनकी साड़ी की तारीफ की तब उन्होंने बताया कि यह उनकी दादी की साड़ी है जिसे उन्होंने 25 साल की उम्र में पहना था और अब वो 90 साल की हैं। वहीं लोग अब एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अदा शर्मा अपनी दादी से बहुत प्यार करती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

अदा शर्मा का वर्कफ्रंट

बता करें अदा शर्मा के वर्क फ्रंट की तो उन्हें 'द केरला स्टोरी' के बाद आखिरी बार वेब सीरीज 'कमांडो' में देखा गया था जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अदा शर्मा अब 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में IPS ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 15 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने 'ईगल' के सामने टेके घुटने, पहले दिन कर ली इतनी कमाई

TBMAUJ ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन, जानें ओपनिंग डे पर कैसी हुई शुरुआत

ओटीटी कंटेंट को लेकर अनुराग ठाकुर ने दी चेतावनी, बोले- 'अश्लीलता बर्दाश्त नहीं...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन