1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush: मंदिर में Kriti Sanon को इस शख्स ने कर दिया KISS, अब हो रहा बवाल

Adipurush: मंदिर में Kriti Sanon को इस शख्स ने कर दिया KISS, अब हो रहा बवाल

 Published : Jun 07, 2023 09:55 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 09:55 pm IST

फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। हाल ही में टीम ने तिरुपति के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भी पूजा अर्चना की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

twitter- India TV Hindi
Adipurush Image Source : TWITTER

फिल्म 'आदिपुरुष' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बस कुछ ही दिनों में फैंस का ये इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें प्रभास और कृति सैनन स्टार व ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। जो फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रमोशन जोरों से चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिस कारण लोग कृति सैनन को ट्रोल कर रहे हैं। 

Anupamaa: 40 साल पहले अनुज को अनाथ आश्रम छोड़ गई थी गुरुमां! अब वायरल हो रही तस्वीर

हाल ही में टीम ने तिरुपति के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। जिसमें कृति सैनन पूजा करने के बाद जा रही थी। तभी निर्देशक ओम राउत ने उन्हें गुडबाय किस दिया। अब जिसकी फोटो वायरल हो रही है। साथ ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी रमेश नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा- क्या वास्तव में अपनी हरकतों को एक पवित्र स्थान पर लाना आवश्यक है? भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में इस तरह किस करना और गले लगाना यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह एकदम अपमानजनक है।' हालांकि बाद में रमेश नायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

twitter
Image Source : TWITTERAdipurush

The Kerala Story के बाद अब 'अजमेर 92' फिल्म पर शुरू हुआ बवाल, राजस्थान में रोकी गई शूटिंग

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मंदिर जाने के बाद ओम राउत ने ट्विटर पर लिखा था, "मंदिर में आने के बाद, मैं बेहद अद्भुत महसूस कर रहा हूं। अच्छा लग रहा है। आज सुबह हमने शानदार दर्शन किए। कल, हमने ट्रेलर जारी किया। यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला एहसास है और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।" 'आदिपुरुष' 16 जून को रिलीज होगी। फिल्म में जहां प्रभास, भगवान राम के रोल में हैं, तो वहीं कृति सेनन, माता जानकी बनी हैं। वहीं सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन