1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंबे समय बाद साथ दिखे आयरा और जुनैद, भाई-बहन की तस्वीर देख दिल हारे फैंस

लंबे समय बाद साथ दिखे आयरा और जुनैद, भाई-बहन की तस्वीर देख दिल हारे फैंस

 Published : Jan 07, 2024 10:47 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 10:48 pm IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीते दिन नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की हैं। वहीं अब दोनों उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों चल रही है। इसी बीच हाल ही में आयरा खान की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Ira khan Junaid- India TV Hindi
लंबे समय बाद साथ दिखे आयरा और जुनैद Image Source : DESIGN

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। आखिर उनकी बेटी आयरा खान की शादी जो हो रही है। बीते दिनों ही आयरा खान ने नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की हैं। वहीं अब कपल उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाने जा रहे हैं। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में आयरा खान के रजिस्टर्ड मैरिज की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो सालों बाद अपने भाई जुनैद के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 

लंबे समय बाद साथ दिखे आयरा और जुनैद

हाल ही में आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर में वह अपने बड़े भाई जुनैद के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि आयरा खान और जुनैद खान को साथ में बहुत कम ही देखा जाता है, ऐसे में जब दोनों भाई-बहन की ये तस्वीर सामने आई तो फैंस इस तस्वीर को देखकर ये कहने लगे कि 'नजर न लगे।' दोनों भाई बहन इस तस्वीर में समाइल करते हुए बड़े ही प्यारे दिख रहे हैं।जहां इस तस्वीर में आयरा शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।वहीं, जुनैद पैंट सूट में बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए आयरा ने कैप्शन में लिखा है- 'फाइनली हमने एक फोटो खिंचवाली।' भाई-बहन की ये तस्वीर फैंस को खूब पंसद आ रही है। 

Ira Khan, junaid
Image Source : DESIGNलंबे समय बाद साथ दिखे आयरा और जुनैद

आज से शुरु हैं शादी की रस्में 

बता दें कि आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की रस्में 7 जनवरी यानी आज से शुरू हो चुकी हैं। दोनों की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगे। इसके बाद आमिर 13 जनवरी को बेटी का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज के शामिल होने की उम्मीद है।

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:

इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे बाबिल ने खोला ये बड़ा राज, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आमिर खान की बेटी आयरा की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे इमरान खान, एक्टर के लुक ने खींचा सबका ध्यान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन