1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने दशहरा पर दी खुशखबरी, अपकमिंग फिल्म का किया ऐलान

'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने दशहरा पर दी खुशखबरी, अपकमिंग फिल्म का किया ऐलान

 Published : Oct 12, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 12:54 pm IST

'गदर 2' की अपार सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म 'वनवास' की घोषणा कर दी है। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'वनवास' का पहला वीडियो भी सामने आ चुका है।

Vanvaas- India TV Hindi
दशहरा पर नई फिल्म का हुआ ऐलान Image Source : INSTAGRAM

'गदर 2' की शानदार सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा एक और फिल्म के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। उन्होंने दशहरे के खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'वनवास' की घोषणा कर दी है। साथ ही 'वनवास' की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस फिल्म घोषणा करते हुए अनिल शर्मा ने सभी को दशहरा का भी शुभकामनाएं दी है। खास बात ये है कि 12 अक्टूबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो में आपको साथ फिल्म की कहानी का प्रीव्यू भी मिलने वाला है। फिल्म की कहानी कलयुग की 'रामायण' पर बेस्ड होने वाली है।

दशहरा पर नई फिल्म का हुआ ऐलान

अनिल शर्मा ने एक वीडियो के साथ घोषणा की, जिसमें 'अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास' की पहली झलक पेश की है, जिसमें कुछ बहुत ही खूबसूरत और मन को झकझोर देने वाले सीन्स देखने को मिल रहे हैं। वीडियो में राम राम गीत भी सुनाई दे रहा है जो हमें इसकी दिव्य दुनिया में ले जाने के लिए काफी है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, 'परिवार के लिए एक पारिवारिक फिल्म #वनवास। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।'

क्या होगी वनवास की कहानी

फिल्म 'वनवास' की घोषणा करते हुए पोस्ट में अनिल शर्मा ने कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं, जिनमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव हैं। वह एक बार फिर से मल्टीस्टार फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। 'वनवास' के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'रामायण और वनवास, एक ही तरह का एक अलग रूप है जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास करवाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास।'

वनवास कब होगी रिलीज

अनिल शर्मा ने गदर एक 'प्रेम कथा', 'गदर: एक प्रेम कथा' (2001), 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई' (2003), 'अपने' (2007), और 'गदर 2' (2023) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित 'वनवास' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक कोई डोट नहीं बताई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन