1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के बाद शहनाज़ गिल को मिला संजय दत्त का साथ, हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट !

सलमान खान के बाद शहनाज़ गिल को मिला संजय दत्त का साथ, हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट !

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 19, 2022 08:06 am IST,  Updated : Jul 19, 2022 08:06 am IST

सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज़ (Shahnaz Gill) डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया।

Shehnaaz- India TV Hindi
Shehnaaz Image Source : INSTAGRAM - DUTTSANJAY/ SHEHNAAZGILL

Highlights

  • संजय दत्त के साथ अमेरिका जाएंगी शहनाज़ गिल
  • सलमान खान के बाद संजय दत्त के साथ काम कर सकती हैं एक्ट्रेस!

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ से लेकर भारत की शहनाज़ गिल तक का सफर तय करने वाली शहनाज़ आज सभी के दिलों पर राज करती हैं। शहनाज़ ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीता हुआ है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पंजाब की एक्ट्रेस अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं। 

सलमान खान की आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज़ डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया। जहां उन्होंने खुद पैपराजी से बात करते हुए बताया कि वह बहुत जल्द संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर शहनाज़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज के फैन्स ने उनके लिए एक खास जेस्चर दिखाया और उनपर गुलाब के फूल बरसाए। जिसका पूरा फायदा उठाते हुए एक्ट्रेस ने जमकर तस्वीर भी क्लीक करवाई। इस दौरान बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने बातों ही बातों में एक इशारा दिया। जिसके बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शहनाज़ को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। 

कैमरों के सामने शहनाज़ ने हंसते हुए कहा "मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।"। एक्ट्रेस की बात के बाद सभी को ये लग रहा है कि सलमान खान के बाद वो संजय दत्त की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इन खबरों पर किसी भी तरह कोई पक्की मोहर नहीं लगी है। 

ये भी पढ़े - 

Raksha Bandhan Song: रक्षा बंधन का गाना 'done kar do' हुआ रिलीज, मिला फैंस का प्यार

Ranbir kapoor: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं आलिया? रणबीर कपूर ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन