1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की लाडली आराध्या ने दिखाई समझदारी, भीड़ के बीच कुछ इस तरह बनीं नानी का सहारा, लोग बोले- ऊंचे संस्कार

ऐश्वर्या की लाडली आराध्या ने दिखाई समझदारी, भीड़ के बीच कुछ इस तरह बनीं नानी का सहारा, लोग बोले- ऊंचे संस्कार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 01, 2025 07:20 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 07:20 am IST

सोशल मीडिया पर बीते दिन ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के कई वीडिओ सामने आए, जिसमें वो गणपति पंडाल के दर्शन करती नजर आईं। इस दौरान एक ऐसा वीडियो भी देखने को मिला, जिसमें आराध्या समझदारी दिखाती दिखीं। अब उनकी तारीफें हो रही हैं।

Aishwarya rai daughter Aaradhya- India TV Hindi
मां के साथ ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन। Image Source : @VARINDERTCHAWLA/INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या हर साल मुंबई में जीएसबी गणपति समारोह में शामिल होती हैं। दोनों कई सालों से इसे करती चली आ रही हैं। इस बार भी दोनों ने ऐसा ही किया। इस विजिट के दौरान ऐश्वर्या राय की मां भी उनके साथ होती हैं। पूरी फैमिली एक साथ मिलकर बप्पा के दर्शन करती है। गणेश चतुर्थी 2025 के मौके ऐश्वर्या राय गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव में पहुंचीं, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। अब ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामने आए इन वीडियो में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां और बेटी भी नजर आ रही हैं। एक वीडियो में आराध्या की समझदारी देखने को मिली, जिसके बाद फैंस उन पर फिदा दिखे और तारीफें करते अब नहीं थक रहे।

मां-बेटी ने साथ में किए दर्शन

मां-बेटी की यह जोड़ी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ में से गुजरती हुई नजर आईं। दोनों ने विनम्र मुस्कान के साथ प्रशंसकों का अभिवादन किया, यहां तक कि पंडाल में जाने से पहले कुछ सेल्फी लेने के लिए भी रुकीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने व्हाइट सूट कैरी किया था, वहीं आराध्या ने ऑरेंज सूट पहना था। ऐश्वर्या की मां दोनों के ठीक आगे लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो आप इन्हें सिक्योरिटी के बीच भारी भीड़ के बीच से गुजरते हुए देख सकते हैं। इसी वीडियो में आराध्या ने अपने एक्शन्स से लोगों का दिल जीत लिया है।

यहां देखें वीडियो

इस तरह आराध्या बनीं नानी का सहारा

आराध्या बच्चन अपनी नानी के काफी क्लोज हैं। वो अक्सर उनके साथ वक्त गुजारती हैं। मां की तरह ही वो भी अपनी नानी का काफी ख्याल रखती हैं। नानी के साथ उनका अच्छा तालमेल देखने को मिलता है।आराध्या अपनी बुजुर्ग नानी का काफी ध्यान भी रखती हैं और ठीक ऐसा ही सामने आए वीडियो में भी देखने को मिला। इस वीडियो में आराध्या बच्चन अपनी नानी को सहारा देते दिख रही हैं, वो भी ठीक अपनी मां की तरह। एक तरफ ऐश्वर्या ने अपनी मां को कंधे पर सहारा दिया है, वहीं दूसरी ओर आराध्यान ने अपनी नानी को थामा हुआ है। तीनों धीरे-धीरे पंडाल में मूर्ती के करीब तक पहुंचीं और फिर बप्पा के दर्शन किए। 

लोगों ने की आराध्या की तारीफ

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग आराध्या की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'आराध्या अपनी मां की तरह ही काफी समझदार हैं और नानी से काफी ज्यादा प्यार करती हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये बच्चन परिवार के संस्कार हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'आराध्या छोटी उम्र में ही मैच्योर हो गई है।' कई लोगों को ऐश्वर्या राय का सिंपल लुक काफी पसंद आया। ऐश्वर्या और आराध्या के बीच के तालमेल की भी लोगों ने तारीफ की। बता दें, आराध्या अभी 13 साल की हैं और अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन