1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय की same 2 same हमशक्ल हैं ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, वीडियो देखकर अभिषेक बच्चन भी हो जाएंगे कंफ्यूज

ऐश्वर्या राय की same 2 same हमशक्ल हैं ये सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, वीडियो देखकर अभिषेक बच्चन भी हो जाएंगे कंफ्यूज

 Published : Aug 31, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 11:25 pm IST

Aishwarya Rai Bachchan : बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी हमशक्ल मौजूद हैं। अगर इनको साथ खड़ा कर दिया जाए तो एक पल के लिए लोग कंफ्यूज हो सकते हैं।

Aishwarya Rai- India TV Hindi
Aishwarya Rai Image Source : AISHWARYA RAI

Aishwarya Rai Bachchan: कहा जाता है पूरी दुनिया में एक शक्ल के करीब सात लोग होते हैं। अब ये आपके आस-पास भी हो सकते हैं और सात समंदर पार भी। बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी हमशक्ल मौजूद हैं। अगर इनको साथ खड़ा कर दिया जाए तो एक पल के लिए लोग कंफ्यूज हो सकते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। उनकी खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। एक लंबे अंतराल के बाद मणिरत्नम (Mani Ratnam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) के जरिए ऐश्वर्या बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में ऐश्वर्या के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

 

Ganesh Chaturthi 2022: इन बॉलीवुड सितारों के घर पधारे 'गजानन', बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबाग पहुंचे कार्तिक आर्यन

बता दें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिता सिंह (Aashita Singh)  ऐश्वर्या राय बच्चन की सेम टू सेम कॉपी हैं। उन्हें देखकर हर कोई झटका खा जाता है। आशिता ऐश्वर्या की हमशक्ल के साथ-साथ उनकी हर एक अदाएं भी कॉपी करती हैं। सोशल मीडिया में आशिता के वीडिया काफी वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर आशिता को एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आशिता के वीडियो को देख आप भी चौंक जाएंगे, क्योंकि वह हूबहू ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं और एक्टिंग भी बिलकुल उन्हीं की तरह करती हैं।

Bollywood Wrap: Kareena kapoor से लेकर Jasmine Bhasin तक, जानिए बी-टाउन की दिलचस्प खबरें

अभिषेक बच्चन भी खा जाएंगे धोखा

अगर आशिता सिंह और ऐश्वर्या राय को एक साथ देख लिया जाए तो अभिषेक बच्चन भी उनको पहचानने में धोखा खा जाएंगे।आशिता  सोशल मीडिया का एक चर्चित नाम हैं। आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते है कि, उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Anjali Arora: MMS कंट्रोवर्सी के बाद अंजलि अरोड़ा ने शेयर किया एक Video, भड़के लोग

Kareena kapoor: करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान खेत में बागवानी करते दिखें, फैंस बोले- अभी से इतनी मेहनत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन