1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक से तलाक की अफवाहों के बीच 'जलसा' पहुंचीं ऐश्वर्या, वीडियो देख यूजर्स को हुई आराध्या की चिंता

अभिषेक से तलाक की अफवाहों के बीच 'जलसा' पहुंचीं ऐश्वर्या, वीडियो देख यूजर्स को हुई आराध्या की चिंता

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 03, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 01:52 pm IST

कुछ महीनों से ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं कि बच्चन फैमिली में सब ठीक नहीं है। ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें भी बार-बार तेज हो रही हैं। पिछले दिनों अभिषेक के हाथ से उनकी वेडिंग रिंग भी गायब दिखी, जिसके बाद ये अफवाहें और तेज हो गईं। इन सबके बीच हाल ही में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ 'जलसा' पहुंची हैं।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
अभिषेक की नई कार से जलसा पहुंचीं ऐश्वर्या Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कई दिनों से अलग-अलग अफवाहें जोरों पर हैं। अफवाहें हैं कि ऐश्वर्या की पति अभिषेक और बच्चन फैमिली से खटपट चल रही है। हालांकि, इन अफवाहों के पीछे का सच दोनों स्टार और उनकी फैमिली के अलावा किसी को नहीं पता। कुछ समय पहले तो ऐसी भी चर्चा थीं कि ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच का तनाव तलाक तक पहुंच गया है। लेकिन, अब तक कपल ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। कभी ऐश्वर्या का बेटी संग परिवार से अलग-थलग दिखाई देना तो कभी अभिषेक के हाथ से वेडिंग रिंग गायब दिखने के बाद दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा। इन सभी बातों के बीच अब ऐश्वर्या-आराध्या का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों 'जलसा' में नजर आ रही हैं।

आराध्या-ऐश्वर्या को जलसा में देख खिल उठे फैंस के चेहरे 

तलाक की अफवाहों के बीच हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ 'जलसा' में स्पॉट हुईं। ये देखकर अभिषेक-ऐश्वर्या के फैंस के चेहरे भी खिल उठे। लेकिन, कुछ यूजर इस वीडियो को देखने के बाद चिंतित भी लगे। इनकी चिंता का विषय बनीं आराध्या। कई लोगों का कहना है कि 'जलसा' में आराध्या के साथ मिसबिहेव हो रहा है। इसकी क्या वजह है, चलिए आपको बताते हैं।

यूजर्स ने आराध्या को लेकर क्यों जताई चिंता?

दरअसल, वीडियो में आराध्या अपने पापा अभिषेक की नई कार से उतरती नजर आ रही हैं। इस बीच एक शख्स कार का गेट बंद करने के लिए खड़ा नजर आ रहा है। आराध्या जैसे ही उतरती हैं, शख्स आराध्या को रोकने लगता है। फिर आराध्या कार से उतरने की कोशिश करती हैं और ये शख्स गेट बंद करने लगता है, जिससे आराध्या को हल्का सा धक्का भी लगता है।

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

जैसी ही ऐश्वर्या के फैंस का ध्यान इस पर गया, यूजर्स ने ये कहना शुरू कर दिया कि आराध्या के साथ जलसा में अच्छा व्यवहार नहीं होता। कुछ यूजर्स ने आराध्या को लेकर चिंता भी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'आने दो उसको भाई, गेट क्यों बंद करते हो।' एक अन्य ने लिखा- 'हे भगवान, वह आराध्या के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं, वह ऐश के साथ क्या कर रहे हैं।' वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वीडियो में ऐश्वर्या टेंशन में लग रही हैं। ऐश्वर्या और आराध्या को जलसा पहुंचते देख जहां फैंस काफी खुश हैं। वहीं, कुछ यूजर्स एक बार फिर बच्चन परिवार को निशाने पर लेते दिखे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन