1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेफिक्र अंदाज में फिर अजय देवगन की बेटी नीसा ने की अक्षय कुमार के बेटे संग पार्टी, साथ में दिखे ये दोनों भी

बेफिक्र अंदाज में फिर अजय देवगन की बेटी नीसा ने की अक्षय कुमार के बेटे संग पार्टी, साथ में दिखे ये दोनों भी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 02, 2024 08:20 pm IST,  Updated : May 03, 2024 06:28 am IST

अजय देवगन की बेटी नीसा और अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया फिर एक साथ पार्टी करते नजर आए। दोनों ही बेफिक्र अंदाज में दिखे। इस बार दोनों के साथ दो और शख्स भी नजर आए। पार्टी की तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है।

Ajay devgn daughter nysa- India TV Hindi
आरव, नीसा और औरी। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर्स के बच्चे भी उनकी तरह ही काफी पॉपुलर होते हैं। कुछ फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं तो कुछ फिल्मों में आने की तैयारी में हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह ही ये फिल्मी इवेंट्स में शरीक होते हैं। इसके अलावा इन्हें हाईफाई पार्टी में भी देखा जाता है, जहां ये रंग जमाते हैं। हाल में ही ऐसी ही पार्टी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में एक बार फिर दो चहेते स्टार्स के बच्चे नजर आए हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवग और अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने पार्टी की थी। अब एक बार फिर इनकी पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

औरी ने दिखाई तस्वीर

सामने आई इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि हर पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने वाले औरी ने शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को कुछ ही देर पहले पोस्ट किया है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, 'यदि आप झूठे हैं तो यह शर्म की बात है, आप हमारे साथ नहीं रह सकते।' इस तस्वीर में आरव भाटिया, नीसा देवगन, ओरी और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की एक्स गर्लफ्रेंज तानिया श्रॉफ हैं। ये तस्वीर लंदन की है, जहां ये सभी स्टार किड्स एक साथ ग्लैम अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां अक्षय के लाडले टकसिडो में दिख रहे हैं, वहीं नीसा शाइनी शार्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। 

यहां देखें पोस्ट

पहले भी वायरल हुई थी तस्वीर

बता दें, इससे पहले भी आरव और नीसा की साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। वो तस्वीर भी ओरी ने पोस्ट की थी। दोनों ही इन दिनों काफी साथ दिख रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई है। वैसे पिछली बार वाली तस्वीर भी काफी वायरल रही

क्या करते हैं नीसा और आरव

बात करें, नीसा और आरव की तो दोनों ही फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल दोनों का एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने का भी कोई इरादा नहीं है। दोनों अक्सर स्टार किड्स के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। अक्षय कुमार के लाडले विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और वो पेंटिंग करने के शौकीन हैं। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे पेंटिग करना चाहते हैं। वहीं उनका रुझान फैशन की ओर भी है

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन