1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी

 Published : Apr 12, 2023 08:19 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 09:14 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey मौत के मामले में बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी एक्ट्रेस के मौत मामले में दूसरा आरोपी संजय सिंह गिरफ्तार हुआ।

Akanksha Dubey suicide case second accused sanjay singh arrested from varanasi- India TV Hindi
Akanksha Dubey Image Source : AKANKSHA DUBEY SUICIDE CASE

Akanksha Dubey Death Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल के कमरे में मृत पाई गई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिजनों ने आकांक्षा दुबे की सीबीआई जांच की मांग की है। हाल ही में पुलिस ने गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद अब इस मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह को लेकर नई अपडेट दी है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर और संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार -

समर सिंह और संजय सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय सिंह को पुलिस ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। भोजपुरी गायक समर सिंह पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी संजय ही समर सिंह का सारा कामकाज देखता था। 

लिव-इन में रहते थे समर और आकांक्षा -
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आकांक्षा और समर लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जहां हाल ही में समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस रिमांड में समर सिंह -
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले (Akanksha Dubey Death Case) में आरोपी समर सिंह (Accused Samar Singh) को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रिमांड स्वीकार करते हुए कई शर्ते भी लगाई हैं। रिमांड अवधि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से लेकर 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। समर सिंह का अधिवक्ता भी रिमांड के दौरान साथ रह सकते हैं। 

6 अप्रैल को जारी हुआ वारंट -
6 अप्रैल को अदालत ने समर और संजय के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया था। आकांक्षा दुबे ने फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से अपनी शुरुआत की और तब से 'मुझसे शादी करोगी' (भोजपुरी), 'वीरों के वीर', 'फाइटर किंग', 'कसम पैदा करने के 2' और अन्य फिल्मों में दिखाई दी हैं।

ये भी पढ़ें-

Shah Rukh Khan ने बेटी Suhana Khan को इस बात के लिए दी शाबाशी, देखें ये इमोशनल वीडियो

नाना पाटेकर ने नसीरुद्दीन शाह के लिए मांगी ऐसी 'मन्नत' सुन उड़ जाएंगे होश, जानें पूरा मामला

Jawan के सेट से शाहरुख खान की दमदार तस्वीरें हुईं वायरल, शूट करते दिखे किंग खान

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन