1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में हाथ डाले दिखे श्लोका-आकाश तो दूसरी ओर दिखा राधिका और अनंत अंबानी का रोमांस, फैंस बोले- परफेक्ट कपल

हाथों में हाथ डाले दिखे श्लोका-आकाश तो दूसरी ओर दिखा राधिका और अनंत अंबानी का रोमांस, फैंस बोले- परफेक्ट कपल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 13, 2025 01:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 01:27 pm IST

अंबानी फैमिली के कपल्स के बीच गहरा प्यार है और इसका एक नजराना हाल में ही देखने को मिला। एक ओर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का प्यार देखने को मिला तो दूसरी ओर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी सड़क पर रोमांस करते दिखे। अब ये दोनों कपल्स के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

akash ambani, anant ambani, shloka mehta, radhika merchant- India TV Hindi
श्लोका मेहता-आकाश अंबानी और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट। Image Source : AMBANI UPDATE MOSTLY_DRAMA/ INSTAGRAM

अंबानी फैमिली हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। परिवार के हर सदस्य को लोगों का भर-भरकर प्यार मिलता है। आकाश अंबानी और श्लोका मर्चेंट की जोड़ी तो पहले से ही हिट थी और इनके बीच का तालमेल लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहता था, लेकिन अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्यार और रोमांस की चर्चा है। दोनों के बीच की प्यार भरी बॉन्डिंग देखने को मिली है, जिसे देखने के बाद हर किसी का कहना है कि ये परफेक्ट कपल हैं और इनके बीच खूब प्यार है। अब दोनों कपल्स के वीडियो की आपको झलक दिखाते हैं, जिसे देख आप भी खुद को इनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे।

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का तालमेल

सामने आए वीडियो में आप श्लोका मेहता को रेड सूट में देख सकते हैं। वो हाई सिक्योरिटी के बीच अपने पति आकाश अंबानी का हाथ थामे सड़क पार कर रही हैं। आकाश ने टी-शर्ट और शॉर्ट कैरी किए हैं। ये झलक मुंबई की है, दोनों के बैकग्राउंड में ताज होटल नजर आ रहा है। दोनों बेहद सादगी से कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। हमेशा की तरह ही इस बार भी दोनों एक दूजे का हाथ थामे अपने प्यार को बयां करने से नहीं चूक रहे। आकाश अंबानी और श्लोका की तरह ही अनंत अंबानी और राधिका का भी एक वीडियो सामने आया है।

यहां देखें वीडियो

स्विट्जरलैंड में वक्त बिताते दिखे राधिका और अनंत

सामने आए इस वीडियो को दोनों के फैन ने शेयर किया। दरअसल ये वीडियो स्विट्जरलैंड का है। दोनों सड़क के एक किनारे पर खड़े रोमांस कर रहे थे। दोनों को एक दूसरे का हाथ सहलाते और एक-दूजे में खोए देखा जा सकता है। इस प्यार भरे पल को एक कंटेंट क्रिएटर कपल ने सड़क के दूसरे छोर से रिकॉर्ड कर लिया। इसके साथ ही वो उनके करीब भी गए और तस्वीरें क्लिक कराईं। अनंत अंबानी ब्लैक टीशर्ट और शॉर्ट में दिखे, वहीं राधिका ने बटर येलो शॉर्ट्स और टॉप पहन रखा है। दोनों की वेकेशन की झलक अब दुनिया के सामने आ गई है।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के प्यार भरे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इनके बीच गहरा प्यार है।' एक और शख्स ने लिखा, 'राधिका और अनंत साथ में क्यूट लगते हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'राधिका और अनंत ही नहीं श्लोका और आकाश भी रोमांटिक है।' कई लोग इन्हें आम लोगों की तरह ही सिंपल बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सास नीता अंबानी का हाथ थामे छोटी बहू ने की दिवाली पार्टी में एंट्री, ब्लिंगी साड़ी से ज्यादा संस्कार हुई चर्चा

दिवाली पार्टी में दिखा फैशन का जलवा, चमचमाते आउटफिट ने बढ़ाया हसीनाओं का चार्म, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन