1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर से हुई थी पिता की मौत, सुपरस्टार का छलका दर्द, फैंस से की रिक्वेस्ट, बोले- '50 की उम्र में ये टेस्ट जरूर कराएं'

कैंसर से हुई थी पिता की मौत, सुपरस्टार का छलका दर्द, फैंस से की रिक्वेस्ट, बोले- '50 की उम्र में ये टेस्ट जरूर कराएं'

 Published : Mar 15, 2026 06:15 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 06:15 pm IST

अक्षय कुमार ने पुरुषों से रिक्वेस्ट की है कि वे प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने के लिए 50 की उम्र के बाद PSA टेस्ट को जरूर करवाएं। इस दौरान उन्होंने अपने पिता हरि ओम भाटिया को याद किया, जिनका कैंसर के कारण निधन हुआ था।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने अपने पिता हरि ओम भाटिया को याद किया, जिनका 2000 में निधन हो गया था। उनके पिता की मौत का कारण प्रोस्टेट कैंसर था, इसलिए सुपरस्टार ने पुरुषों से हर साल प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) टेस्ट करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट 50 की उम्र के बाद करना बहुत जरूरी, क्योंकि अगर इस जानलेवा बीमारी के बारे में समय रहते पता नहीं चला तो उनके अपने उन्हें खो देंगे। अपने पिता को खोने के पीछे का कारण बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट के बारे में जानकारी नहीं थी, जिसे प्रोस्टेट कैंसर का पता चलने में बहुत देर हो गई।

प्रोस्टेट कैंसर बना अक्षय कुमार के पिता की मौत का कारण

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। वहीं, अक्षय कुमार ने कैंसर के कारण अपने दिवंगत पिता को खोने के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि इस दुखद घटना के पीछे सबसे बड़े कारणों में से एक यह था कि उन्हें 50-55 साल की उम्र के बाद PSA (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) टेस्ट के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान अपने पिता को खो दिया। 67 साल की उम्र में मैंने उन्हें खोया। वह मेरे लिए सब कुछ थे और क्यों? क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि 50-55 साल की उम्र के बाद आपको अपना PSA चेक करवाना होता है।'

अक्षय कुमार ने फैंस से की खास अपील

सुपरस्टार ने कहा, 'मैं यहां मौजूद आप सभी लोगों से और जो लोग मुझे सुन रहे हैं, उन सभी से यह कहना चाहता हूं कि हमें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि हर व्यक्ति के लिए हर साल PSA टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। आप अपनी जान बचा सकते हैं। आप न सिर्फ अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि आप अपने पूरे परिवार की जान बचा सकते हैं, जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें बता दें कि PSA टेस्ट प्रोस्टेट ग्लैंड में कैंसर का पता लगाने में मदद करता है।'

PSA टेस्ट क्या है?

प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) एक प्रोटीन है जो प्रोस्टेट की कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है। PSA ब्लड टेस्ट आपके खून में मौजूद PSA की मात्रा को मापता है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' में नजर आएंगे, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसमें राजपाल यादव भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, सुपरस्टार फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

ये भी पढे़ं-

दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह को मंच पर देख भावुक हुईं मां, पिता ने किया चीयर, वायरल हुआ वीडियो

KSBKBT 2 में तुलसी के बेटे-बहू रियल लाइफ में हैं पति-पत्नी, 20 साल पहले की थी शादी, जीता बेस्ट जोड़ी का खिताब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन