1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर अतरंगी लुक में दिखे अक्षय कुमार, एक्टर को 'Selfiee' के लिए गर्मी में करनी पड़ रही शूटिंग

एक बार फिर अतरंगी लुक में दिखे अक्षय कुमार, एक्टर को 'Selfiee' के लिए गर्मी में करनी पड़ रही शूटिंग

 Published : Dec 13, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 11:45 pm IST

Akshay Kumar की साल 2022 में रिलीज हुईं लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि, आने वाले समय में अक्षय के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

akshay- India TV Hindi
एक बार फिर अतरंगी लुक में दिखे अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM/AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar के लिए साल 2022 भले ही लकी साबित नहीं हुआ है लेकिन आने वाले साल में उनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। अक्षय अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत करते हैं और अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'Selfiee' से एक लुक शेयर किया है जिसमें वह मल्टीकलर फर कोट और काली जींस में स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट से सामने आई इस तस्वीर को देखकर फैंस अक्षय कुमार को अतरंगी कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aryan Khan बने बिजनेसमैन, Shah Rukh Khan के बेटे ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले शुरू किया ये काम

Akshay Kumar ने इस तस्वीर के साथ शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि वह काम के लिए गर्मी में भी शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने लिखा, ' मेरा आज का मंत्र – गर्मी, उमस और फॉक्स फर सब चलेगा बस काम कर, काम कर। सेल्फी के लिए एक मस्त गाने की शूटिंग कर रहा हूं। 24 फरवरी को थिएटर में मिलते हैं।' अक्षय के पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वो किसी गर्मी वाली जगह पर फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय कुमार का काम करना का स्टाइल सबसे अलग है। वो फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ परिवार को भी खूब समय देते हैं।

चौंकाने वाला है Nawazuddin Siddiqui का ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो, 'Haddi' के लिए कर रहे हैं मेहनत

फिल्म 'Selfiee' मलयालम की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का टाइटल ट्रैक जोड़ा जा सकता है। ओरिजनल गाने में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म 'Selfiee' में पहली बार दर्शकों को अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। इस साल अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई, लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी। अब देखना होगा साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्मों का जादू दर्शकों पर चलता है या नहीं। 

Year Ender 2022: साउथ की फिल्मों का रहा इस साल दबदबा, जानें क्या रहा बाकी फिल्मों का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन