1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पास आ गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वेडिंग डेट? ये तस्वीर बन रही है गवाह

पास आ गई है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वेडिंग डेट? ये तस्वीर बन रही है गवाह

 Published : Mar 26, 2022 01:04 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 03:27 pm IST

डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है।

alia bhatt and ranbir kapoor- India TV Hindi
alia bhatt and ranbir kapoor Image Source : INST/RANBIR_KAPOOOOR

Highlights

  • रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं
  • डिजाइनर के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार हर किसी को है। खबरों के मुताबिक दोनों इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसके लिए दोनों परिवारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया अप्रैल के महीने में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। रणबीर और आलिया की एक साड़ी फैशन ब्रांड के सीईओ और डिजाइनर के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।

साड़ी के कपड़ों की सीईओ और डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रणबीर और आलिया दोनों को उनके साथ पोज देते देखा जा सकता है।

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं मनीष को भी उनके घर पर भी देखा गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि कपूर परिवार बहू को घर लाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है।

पिछले काफी समय से आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में वाराणसी से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की एक साथ शूटिंग पूरी कर मुबंई लौटे है।

बता दें साल 2020 में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। एक्टर ने कहा था कि अगर ये महामारी नहीं आई होती तो हम दोनों अब तक शादी के बंधन में बंध चुके होते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन