Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt Baby Shower: गोद भराई में आलिया के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, देखें बेबी शॉवर की झलक

Alia Bhatt Baby Shower: गोद भराई में आलिया के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, देखें बेबी शॉवर की झलक

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Oct 05, 2022 07:04 pm IST, Updated : Oct 05, 2022 07:04 pm IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर आज गोद भराई की रस्म आदा की जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर आलिया के घर वास्तु पहुंच गईं हैं।

alia bhatt baby shower- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICI गोदभराई में आलिया के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Highlights

  • आलिया भट्ट के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
  • आलिया के बेबी शॉवर में शामिल हुईं करिश्मा कपूर
  • रिद्धिमा कपूर ने शेयर की गोद भराई की तस्वीर

Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट अपने लुक की वजह से चर्चा में हैं। आज दशहरे के खास दिन पर आलिया भट्ट ने बेबी शॉवर की रस्म रखी जिसमें परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर आलिया की गोद भराई की रस्म की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह कपूर परिवार, भट्ट परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदारों के साथ नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Setu: 'दशहरे' के मौके पर अक्षय कुमार ने रिवील किया स्पेशल कैरेक्टर का लुक, ये इंसान नहीं बल्कि...

रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहले अपने भाई रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पापा बनने वाले'। इसके बाद दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'मम्मी बनने वाली'। आलिया के गोदभराई के लुक की बात करें तो अपनी शादी की तरह ही आलिया ने इस फंक्शन को भी सिंपल ही रखा। आलिया ने डिजाइनर पीले कलर का सूट कैरी किया जिसके साथ अपने लुक को खूबसूरत हार, मांग टीका और ईयरिंग से कम्प्लीट किया। वहीं रणबीर कपूर ट्रेडिशनल कुर्ता और पजामा में नजर आए।

Janhvi Kapoor ने क्रिकेट के मैदान में लगाए दमदार शॉट, नेट प्रैक्टिस का Video हुआ वायरल

आलिया के बेबी शॉवर में सास नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा साहनी कपूर, आलिया की बहन शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, दादी नीला देवी, आकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और करिश्मा कपूर पहुंचीं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया ने बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी हैं। संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’ से लेकर ‘डार्लिंग्स’ और अब हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’। इस साल रिलीज हुईं आलिया भट्ट की सभी फिल्में दर्शकों को पसंद आई हैं। आने वाले समय में आलिया करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में दिखाई देंगी।

Adipurush Fees: ओम राउत को महंगे पड़े हैं 'भगवान राम' बने प्रभास, जानिए स्टार कास्ट को मिली कितनी फीस

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement