1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट का इंतजार खत्म, एक्ट्रेस के फेवरेट डॉक्टर गार्गी की हुई वापसी, 'ग्राम चिकित्सालय 2' देखने के लिए हैं एक्साइटेड

आलिया भट्ट का इंतजार खत्म, एक्ट्रेस के फेवरेट डॉक्टर गार्गी की हुई वापसी, 'ग्राम चिकित्सालय 2' देखने के लिए हैं एक्साइटेड

 Published : Jun 04, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 11:17 pm IST

आलिया भट्ट ने ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का पोस्टर शेयर किया और आकांक्षा रंजन कपूर को अपना पसंदीदा डॉक्टर बताया है। अमोल पाराशर स्टारर यह लोकप्रिय सीरीज 23 जून को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT

'ग्राम चिकित्सालय', जिसे द वायरल फीवर ने बनाया है और राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है। उसमें अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में हैं। यह सीरीज गांव की स्वास्थ्य समस्याओं पर आधारित है। मेकर्स दिल को छू लेने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद नया सीजन 23 जून को दुनिया भर में रिलीज होगा। इस बीच आलिया भट्ट ने भी 'ग्राम चिकित्सालय 2' के साथ अपने फेवरेट डॉक्टर की वापसी पर खुशी जाहिर की है। 

आलिया भट्ट का फेवरेट डॉक्टर कौन है?

आलिया ने शो का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'मेरे पसंदीदा डॉक्टर वापस आ गए हैं! akansharanjankapoor।' जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि आलिया ने इस पोस्ट में आकांक्षा रंजन कपूर को अपना फेवरेट डॉक्टर बताया है, जो ग्राम चिकित्सालय में डॉक्टर गार्गी के किरदार में दिखाई देने वाली है। वह पहले सीजन में भी नजर आई थीं। आलिया भट्ट और आकांक्षा बहुत अच्छी दोस्त हैं।

alia bhatt
Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATTआलिया भट्ट ने दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर को अपना पसंदीदा डॉक्टर बताया है।

इन सीरीज के नए सीजन का हुआ ऐलान

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा प्राइम वीडियो के शोकेस में TVF की जिन फिल्मों की घोषणा की गई। उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'व्वन' और 'कॉलेज फेस्ट' जैसी फिल्में शामिल है। 'पिरामिड' और 'वंश' जैसे नए शो का भी ऐलान किया है। 'एस्पिरेंट्स', 'पंचायत', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'संदीप भैया' के नए सीजन की भी घोषणा कर दी है।

हिट सीरीज के दूसरा सीजन का ऐलान

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 को TVF ने बनाया है और राहुल पांडे ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में अमोल पाराशर और आकांक्षा रंजन कपूर हैं। इस सीरीज की नई कड़ी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला सीज़ृन खत्म हुआ था। इसमें अमोल पराशर का किरदार डॉ. प्रभात भटखंडी के बदहाल प्राइमरी हेल्थ सेंटर को फिर से जिंदा करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगा हुआ है।

ये भी पढे़ं-

हिना की पीएम-राष्ट्रपति से अपील, उन कैदियों को रिहा करें जिन्होंने अपना जुर्म कबूला, शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना

शातिर कातिल के 'चक्रव्यूह' में उलझ जाएगा दिमाग, क्राइम सस्पेंस थ्रिलर का हर सीन है खौफनाक, IMDb रेटिंग 7.1

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन