1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मिनी ड्रेस में किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट, ड्रेस की कीमत जानकार दातों तले उंगली दबा लेंगे आप

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मिनी ड्रेस में किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट, ड्रेस की कीमत जानकार दातों तले उंगली दबा लेंगे आप

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 20, 2022 11:08 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 11:08 pm IST

Alia Bhatt: मिनी ड्रेस में आलिया नज़र आईं बेहद खूबसूरत। प्रेग्नेंसी में उनकी ड्रेसिंग सेंस को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आलिया ने मिनी ड्रेस में किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट- India TV Hindi
आलिया ने मिनी ड्रेस में किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट Image Source : ALIA'SPLANET TWITTER

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीता है और अब वो अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत फेज़ में हैं। आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। 27 जून 2022 को आलिया ने काफी यूनिक तरीके से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया। एक तरफ जहां आलिया अपनी प्रेग्रेंसी लाइफ को एंजाय कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ वह अपने करियर का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। हाल फिलहाल आलिया अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिज़ी हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इस दौरान उनके बेबी बम्प के आलावा उनकी ड्रेस की भी खूब चर्चा हुई।

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते को जल्द करेंगी ऑफिशियल, आई ये बड़ी खबर

ड्रेस की तस्वीरें हुईं वायरल 

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो उनकी फिल्म के प्रमोशन दौरान की हैं। 19 जुलाई, 2022 को आलिया को अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग्स का प्रमोशन करते देखा गया। इस दिन आलिया बेहद प्यारा ड्रेस पहनकर आई थीं। इस प्रमोशन के दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं है जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

आलिया ने पहनीं 82,000 की ड्रेस 

लुक की बात करें तो आलिया ने पेस्ले-प्रिंट मिनी ड्रेस में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। लाइट मेकअप, हूप्स और ओपन हेयर्स आलिया के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। आलिया अपने को-स्टार विजय संग मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। ये ड्रेस आलिया की पसंदीदा ब्रांड 'ज़िम्मरमैन' का है। उनकी खूबसूरत प्लीटेड मिनी ड्रेस की कीमत लगभग 82,000 रुपए बाते जा रही है।

Rocketry OTT Release: R.Madhavan की फिल्म 'रॉकेट्री' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।। आलिया ने शादी के लगभग दो महीने बाद ही 27 जून को एक तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन