1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट का Hubby रणबीर के लिए बर्थडे पोस्ट, पहली ही तस्वीर में दिखा फैमिली लव, दूसरी जीत लेगी दिल

आलिया भट्ट का Hubby रणबीर के लिए बर्थडे पोस्ट, पहली ही तस्वीर में दिखा फैमिली लव, दूसरी जीत लेगी दिल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 28, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 11:45 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने आज 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आलिया भट्ट ने उनके लिए एक प्यारी पोस्ट अपलोड की, जिसमें जोड़े और उनकी बेटी राहा की तस्वीरें शामिल थीं।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया ने रणबीर के लिए शेयर किया बर्थडे पोस्ट Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को बर्थडे पर हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं, लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा जिनके पोस्ट का इंतजार था, वह हैं उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट। हसबैंड रणबीर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस का दिन बना दिया है। उन्होंने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं लेकिन, इस बार भी सारी लाइमलाइट उनकी बेटी राहा ने चुरा ली। अभिनेत्री ने रणबीर के बर्थडे पर बेहद खूबसूरत और प्यारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जिनमें रणबीर-आलिया के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही हैं।

आलिया ने रणबीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

आलिया भट्ट ने पोस्ट कर रणबीर कपूर को 'हैप्पी बर्थडे बेबी' कहकर बधाई दी। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी आपको बस एक बड़े हग की जरूरत होती है.. और आप हमारी जिंदगी को ऐसा ही महसूस कराते हैं।' इस पोस्ट पर नीतू कपूर, स्मृति खन्ना और गुनीत मोंगा ने प्यार बरसाया है। इसके साथ ही सबकी निगाहें पहली तस्वीर पर भी टिकी हुई हैं। इस फोटो में आलिया और रणबीर को एक पेड़ को गले लगाते हुए देखा जा सकता है और राहा भी मम्मी-पापा की तरह पेड़ को अपने सीने से चिपकाए खड़ी हैं और पीछे कैमरे की तरफ देख रही हैं।

खास है दूसरी फोटो

दूसरी फोटो में रणबीर ने बेटी राहा को गोद में ले रखा है, जिसमें बेटी का चेहरा भी नजर आ रहा है। इस फोटो पर तो फैंस का दिल ही आ गया है। वहीं तीसरी में आलिया रणबीर की गोद में बैठी हैं और चौथी फोटो में रणबीर और राहा अस्तबल में नजर आ रहे हैं, जहां राहा अपने पापा का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में हर कोई पहली और दूसरी फोटो की तरफ इशारा कर रहा है, जिसमें राहा की क्यूटनेस साफ नजर आ रही है।

नीतू कपूर और रिद्धिमा ने भी रणबीर को बर्थडे विश किया

आलिया के इस पोस्ट पर उनकी सास नीतू कपूर, मां सोनी राजदान ने भी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर रणबीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नीतू और रिद्धिमा ने रणबीर के लिए कुछ प्यार भरे पोस्ट शेयर किए और उनके खास दिन पर उन्हें बधाई दी।

रणबीर और आलिया का रिश्ता 

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद 6 नवंबर को बेटी राहा का जन्म हुआ। इस कपल ने 2023 में क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया, जिसके बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। आलिया और रणबीर से ज्यादा अपनी बेटी के दीवाने हैं लोग दोनों कलाकारों के पास कई फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन