1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt ने शेयर किया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का लुक, यूजर ने बोल दी ये बड़ी बात

Alia Bhatt ने शेयर किया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का लुक, यूजर ने बोल दी ये बड़ी बात

 Published : Dec 31, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 01:56 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में पति रणबीर कपूर के साथ शामिल हुई थी। इसी लुक की कुछ फोटो आलिया ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं।

Alia Bhatt instagram- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : ALIA BHATT INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरेमनी में पति रणबीर कपूर के साथ शामिल हुई थी। इस दौरान आलिया बेहद ही प्यारी लग रही थी। इसी लुक की कुछ फोटो आलिया ने सोशल मीडिया में शेयर की हैं। बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया का फेस और भी ज्यादा ग्लो कर रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस आलिया की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन एक फैन ने आलिया की ऐसी तारीफ जिसपर हर किसी का ध्यान जा रहा है। 

हाल ही में आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक स्नोफ्लेक इमोजी लिख कर फैंस के साथ शेयर किया। आलिया की इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा अगर शादी और प्रेग्नेंसी ने कभी किसी लड़की को सेक्सी बनाया है तो वो सिर्फ तुम हो आलिया। वही एक ने कहा भाई आलिया ने अभी अभी जन्म दिया एक बेबी को बिलकुल नहीं लग रहा है वह इतनी फिट है। मैं कहना चाहूंगी कि आलिया दिन-ब-दिन और भी खूबसूरत हो रही हैं। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 2022 की अनदेखी फोटो शेयर की थीं।

Tunisha Sharma Suicide Case: Sheezan Khan को नहीं मिली जमानत, वसई कोर्ट ने एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

बीते कुछ दिनों पहले आलिया ने एक प्यारी सी परी को जन्म दिया था। अलिया ने अपनी बेटी का नाम फैंस को बताया था। फैंस अक्सर उनकी बेटी राहा के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा (Raha) रखा है। ये नाम दादी नीतू कपूर ने चुना है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की सगाई राधिका मर्चेंट से हो चुकी है। यह रोका सेरेमनी राजस्थान में हुआ है। वही मुंबई में इसका जश्न मनाया गया। जहां देश के बड़े बिजनेसमैन परिवारों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर्स का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर अब इस ग्रेंड इंगेजमेंट बैश के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन