1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की नए साल के जश्न की तस्वीरें

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की नए साल के जश्न की तस्वीरें

 Published : Jan 01, 2022 11:11 pm IST,  Updated : Jan 01, 2022 11:11 pm IST

आलिया की पोस्ट पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने कई कमेंट किए। इसमें रणबीर की मां नीतू कपूर ने रेड हार्ट वाला इमोजी शेयर किया।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor   Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT

Highlights

  • आलिया और रणबीर काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
  • इससे पहले दोनों को छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एकांत में नए साल का जश्न मनाया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें में  रणबीर कपूर सिल्वर ग्लास से ड्रिंक पीते हुए दिख रहे हैं और आलिया एक क्यूट सेल्फी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही है। आखिरी तस्वीर में सूर्यास्त को खूबसूरती से कैद किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "2022 कुछ हकूना मटाटा जैसी एनर्जी दे रहा है। इसके साथ ही नए साल की बधाई देते हुए फैंस से सुरक्षित रहने, मुस्कुराने, सिंपल रहने और ज्यादा प्यार के साथ रहें!!! नया साल मुबारक हो।" आलिया  ने जिराफ और शेरों की तस्वीरें भी साझा कीं।

आलिया की पोस्ट पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने कई कमेंट किए। इसमें रणबीर की मां नीतू कपूर ने रेड हार्ट वाला इमोजी शेयर किया। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान कहा, 'बहुत खूब डार्लिग'। इस पोस्ट पर  अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा, 'नादान परिंदे'।

इससे पहले दोनों को छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

बता दें, आलिया और रणबीर काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक हैं। उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान पब्लिकली एक साथ देखा गया था। शुरुआत में 'ब्रह्मास्त्र' का नाम 'ड्रैगन' रखा गया था। इसमें रणबीर कपूर को शिव के रूप में दिखाया गया है, जो विशेष शक्तियों के साथ पैदा हुआ व्यक्ति है, ईशा के रूप में भट्ट, उनकी प्रेमिका, और मेगास्टार अमिताभ बच्चन रणबीर के गुरु के रूप में। यह फिल्म अगले साल 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आलिया की 'गंगूबाई कटियावाड़ी', 'आरआरआर' और करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी पाइपलाइन में हैं। दूसरी तरफ रणबीर कपूर को 'शमशेरा' की रिलीज का इंतजार है। वह 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे और उनके पास 'एनिमल' भी है।

इनपुट - आईएएनएस

अभिनेता मोहित रैना ने अदिति संग लिए सात फेरे, शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

अंगड़ाई लेते हुए मलाइका अरोड़ा ने किया नए साल का स्वागत, वीडियो देखकर कह उठेंगे क्या अदा!

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी ने वीडियो में क्या बोला कि यूजर हो गए निहाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन