1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चिठ्ठी आई है...' से लेकर 'चांदी जैसा रंग...', पंकज उधास के ये गाने हैं सदाबहार

'चिठ्ठी आई है...' से लेकर 'चांदी जैसा रंग...', पंकज उधास के ये गाने हैं सदाबहार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 26, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 06:02 pm IST

पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पद्मश्री सम्मानित गजल गायक पंकज उदास ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। इन गानों की लिस्ट हम आपके लिए लाए हैं।

Pankaj Udhas- India TV Hindi
पंकज उधास। Image Source : X

सोमवार 26 फरवरी 2024 को बॉलीवुड से बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आई है। 72 वर्षीय अनुभवी गजल गायक और पद्मश्री पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आज सुबह 11 बजे मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ वक्त पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधास के परिवार द्वारा उनके प्रशंसकों को भी यह खबर दी गई। बता दें, सिंगर के गाने आज भी लोगों के बीच पसंद किए जाते हैं। उनके कई गाने सदाबहार हैं। आज भी उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। 

अपने गानों से जीता लोगों का दिल

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था। वह संगीतकारों के परिवार में पले-बढ़े और बहुत कम उम्र में ही संगीत से परिचित हो गए। उनके पिता, मनोहर उधास, एक प्रसिद्ध गुजराती लोक गायक थे, और उनके बड़े भाई निर्मल उधास भी एक प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक थे। पंकज के लिए उनके नक्शेकदम पर चलना और संगीत करियर बनाना स्वाभाविक था। उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाकर अपनी संगीत यात्रा शुरू की, लेकिन 1980 में उनका पहला एल्बम 'आहट' था जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। यह एल्बम तुरंत हिट हो गई और पंकज उधास को अपने समय के सबसे होनहार गजल गायकों में से एक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कई एल्बम जारी किए और अपनी भावपूर्ण और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ऐसे ही गानों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

गानों की लिस्ट

  • 'चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल एक तू ही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल'- ये गाना सुपरहिट रहा। नाइनटीज के बच्चों के बीच इनका अलग ही क्रेज देखने को मिलता था। लोग इस गाने को वॉकमैन पर सुना करते थे। 

  • 'चिठ्ठी आई है...'- ये गाना 'नाम' फिल्म का है। इसी गाने ने पंकज उधास को असल पहचान दिलाई और वो बॉलीवुड में जाने-माने प्लेबैक सिंगर बन गए। 

  • 'चुपके चुपके बिन सखियों के...'- इस गाने को भी पंकज उधास ने ही अपनी आवाज दी। इस गाने की एल्बम में वो खद भी नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ इस गाने में जॉन अब्राहम दिखे, जो रातों-रात स्टार बन गए। 

  • 'और आहिस्ता कीजिए बातें धड़कने को सुन रहा होगा' 

  • 'थोड़ी-थोड़ी पिया करो'- ये गाना भी पंकज उधास का सुपरहिट रहा। लोगों इस गानों को पार्टियों में खूब सुना करते थे। 

  • 'आज जिनके करीब होते हैं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन