1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन से हुई चूक! सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर करने के बाद अब फैंस से मांगी माफी

अमिताभ बच्चन से हुई चूक! सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर करने के बाद अब फैंस से मांगी माफी

 Published : Jul 30, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 04:17 pm IST

अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी कोई न कोई पोस्ट शेयर कर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि बीते दिनों बिग ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसकी वजह से अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने इसलिए मांफी फैंस से माफी Image Source : DESIGN

सदी के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर हो या फिर इंस्टाग्राम सभी पर अक्सर पोस्ट शेयर करते हैं। लेकिन कई बार बिग बी गलत पोस्ट कर देते हैं तो वह माफी भी मांगते हैं। ऐसा ही हाल ही में उन्होंने किया है। दरअसल, बीते दिनों बिग ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भागते हुए नजर आए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा था, 'काम के लिए अभी भी भाग रहा हूं।' इसके बाद बिग बी ने कुछ समय के बाद वहीं वीडियो दोबारा शेयर किया, और कैप्शन में लिखा- 'अग्निपथ से अबतक भाग ही रहे हैं। काम के लिए अग्निपथ से लेकर अब तक भाग रहा हूं।' 

बिग ने मांगी इस गलती की माफी

वहीं बिग बी के इस वीडियो के शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर कमेंट करने लगे और कहने लगे कि सर ये वीडियो फिल्म 'अकेला' का है 'अग्निपथ' का नहीं। वहीं जब बिग बी को अपनी इस चूक का पता चला तो उन्होंने फौरन इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपनी इस गलती की माफी मांग ली। बिग बी ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'माफ करें। 'अग्निपथ' से भागते हुए जो फोटो मैंने पोस्ट शेयर किया था, वह गलत है। यह 'अकेला' फिल्म की है। शुभचिंतकों का धन्यवाद।'

amitabh bachchan
Image Source : DESIGNअमिताभ बच्चन ने इसलिए मांफी फैंस से माफी

अमिताभ बच्चन वर्कफ्रंट

बता दें, आखिरी बार अमिताभ बच्चन 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए। इस फिल्म में अमिताभ ने अश्वत्थामा का रोल निभाया था। फिल्म में उनका किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया गया। अब जल्द ही एक्टर एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट के रूप में टीवी के पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वह रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में धमाल मचाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन