1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चारों ओर बर्फ ही बर्फ! अक्षय कुमार की हीरोइन ने कुछ इस तरह की सगाई, ड्रीमी तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल

चारों ओर बर्फ ही बर्फ! अक्षय कुमार की हीरोइन ने कुछ इस तरह की सगाई, ड्रीमी तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 29, 2024 11:16 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 06:21 am IST

एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड के ड्रीमी प्रपोज को स्वीकार कर लिया और अब वो पूरी तरह एंगेज्ड हो गई हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस फूले नहीं समा रही हैं।

Amy Jackson, Amy Jackson boyfriend- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड के साछ एमी जैक्सन। Image Source : INSTAGRAM

'सिंह एंड ब्लिंग' फेम अभिनेता एमी जैक्सन ने आज अपने एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस अब एंगेज्ड हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रीमी वेडिंग प्रपोजल  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वह पिछले कुछ समय से 'गॉसिप गर्ल' एक्टर एड वेस्ट्रिक को डेट कर रही थीं। अभिनेता ने आज सिंगापुर में एमी को प्रपोज किया। दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए हुए थे। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के प्रपोजल को स्विकार लिया है। उन्होंने बर्फीली वादियों के बीच से सामने आईं रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना रिएक्शन साझा किया है। 

एक्ट्रेस ने दिखाईं ड्रीमी तस्वीरें

सामने आई तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। एमी पूरी तरह से व्हाइट आउटफिट में हैं तो वहीं एड ग्रे आउटफिट में दिख रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में एड अपने खुटने पर बैठकर एमी जैक्सन को प्रपोज कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में 'हेल यस' लिखा है। एमी काफी सरप्राइज्ड और एक्साइटेज नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तस्वीरें

बता दें, 2022 में एमी ने आधिकारिक तौर पर एड के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं और सभी के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करतीं, लेकिन वह सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी डिनर डेट और आउटिंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एड को 'गॉसिप गर्ल' में प्लेबॉय चक बैस की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। शो में ब्लेक लाइवली और लीटन मेस्टर भी शामिल थे। एड ने 'व्हाइट गोल्ड' में भी अभिनय किया है।

पहले इस शख्स के साथ रिलेशन में थीं

बता दें कि एमी पहले जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2019 में सगाई कर ली और सितंबर 2021 में अपने बेटे एंड्रियास का दुनिया में स्वागत किया था। ऐसी अफवाह थी कि दोनों पिछले साल अलग हो गए थे, लेकिन उन्होंने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। उनके अलग होने की खबर तब सामने आई जब एमी ने जॉर्ज की सभी तस्वीरें हटा दीं, जिसमें वह पोस्ट भी शामिल थी जिसमें उन्होंने एंड्रियास के जन्म की घोषणा की थी। एक्ट्रेस कभी-कभी इंस्टाग्राम पर अपने बेटे एंड्रियास जैक्स पानायियोटौ के बारे में भी पोस्ट करती हैं।

इन फिल्मों में एमी ने किया काम

एमी एक ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 2010 में फिल्म 'मद्रासपट्टिनम' से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। आखिरी बार वह रजनीकांत की बिग बजट फिल्म '2.0' में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के संघी वाले बयान पर किया रिएक्ट, बचाव में बोले- गलत मतलब नहीं...

फिल्मफेयर 2024 में छा गई रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, दिलाई 'एनिमल' के बोल्ड सीन की याद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन