1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेरिस की सड़कों पर दिखा अनंत-राधिका का रोमांस, हाथों में हाथ थामे टहलते दिखे मिस्टर और मिसेज अंबानी

पेरिस की सड़कों पर दिखा अनंत-राधिका का रोमांस, हाथों में हाथ थामे टहलते दिखे मिस्टर और मिसेज अंबानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 01, 2024 07:30 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 07:30 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे और अब इन दिनों ये नया-नवेला कपल पूरे परिवार के साथ पेरिस में है। हाल ही में पेरिस की सड़कों से अनंत-राधिका का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
पेरिस की सड़कों पर दिखे अनंत-राधिका Image Source : INSTAGRAM

इसी महीने एक भव्य समारोह में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधे। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें छाई रहीं। 12 जुलाई को शादी के बाद कपल के लिए अंबानी फैमिली ने शुभ आशीर्वाद और एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें देश-विदेश के कई सितारों ने शिरकत की। शादी के बाद अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पेरिस पहुंच गए हैं। अनंत-राधिका के साथ ही मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा भी इन दिनों पेरिस में हैं। पूरा अंबानी परिवार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय दल को सपोर्ट करता दिखाई दे रहा है। 

पेरिस की सड़कों पर टहलते दिखे अनंत-राधिका

इस बीच अनंत-राधिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनंत ने जहां फ्लोरल प्रिंट लूज शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं, वहीं राधिका ने लॉन्ग स्कर्ट और हाफ स्लीव शर्ट पहनी है। पेरिस की सड़कों में पति अनंत का हाथ थामे नो मेकअप लुक और सिंपल सी हेयरस्टाइल में नजर  आईं राधिका का लुक फैंस का दिल जीत रहा है।

अनंत-राधिका का भव्य स्वागत

सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के वीडियो छाए हुए हैं। इससे पहले भी दोनों के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें से एक में अंबानी परिवार के छोटे बेटे को अपनी नई-नवेली दुल्हनिया के साथ रिलायंस इंडिया हाउस में एंट्री करते देखा गया। यहां दोनों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हालांकि, इस दौरान नीता अंबानी या अंबानी परिवार का कोई अन्य सदस्य दोनों के साथ नजर नहीं आया।

अनंत-राधिका ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय दलों की टीम का बढ़ाया हौंसला

इससे पहले भी अनंत-राधिका के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें दोनों पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल की टीमों को सपोर्ट करते नजर आए थे। इस दौरान राधिका चटक ऑरेंज कलर की ड्रेस में दिखाई दीं, जो उन पर काफी फब रही थी। बता दें, पेरिस में इंडिया हाउस की स्थापना अंबानी फैमिली के रिलायंस फाउंडेशन द्वारा की गई है, जो पेरिस में एक आतिथ्य केंद्र है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। यही नहीं, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की सदस्य नीता अंबानी पहली बार ओलंपिक में पेरिस स्थित इंडिया हाउस में भारत के टेबल टेनिस, शूटिंग, गोल्फ, लॉस टेनिसी और जूडो दलों का उत्साह बढ़ती दिखीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन