1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, वेडिंग डेस्टिनेशन की डिटेल्स आईं सामने

इस दिन होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, वेडिंग डेस्टिनेशन की डिटेल्स आईं सामने

 Published : May 30, 2024 01:50 pm IST,  Updated : May 30, 2024 02:26 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की डेट सामने आ चुकी है। साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग के सारे फंक्शन कब और कहां होने वाले हैं इसकी जानकारी भी आ गई है। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी पूरे पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से की जाएगी। यहां देखें अनंत-राधिका की शादी डिटेल्स...

Anant Ambani and Radhika Merchant marriage in mumbai 12th july jio world centre- India TV Hindi
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई हो होगी। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख के साथ-साथ वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में भी सारी जानकारी सामने आ चुकी है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी विदेश में नहीं बल्कि भारत में ही होने वाली है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच शादी के सारे फंक्शन कब और कहां होने वाले हैं इसकी सारी जानकारी शादी के कार्ड में डिटेल में दी गई है। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह शुक्रवार, 12 जुलाई को शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलने वाला है। 12 जुलाई को विवाह समारोह शुरू होगा, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा। 14 जुलाई को मंगल उत्सव मतलब वेडिंग रिसेप्शन होगा। अनंत और राधिका की शादी पूरे पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से की जाएगी। बता दें कि आमंत्रण पत्र लाल और गोल्डेन कलर में है। लोगों को काफी समय से दोनों की शादी की डेट का इंतजार था जो अब जकार खत्म हुआ है।

अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग

शादी से पहले गुजरात के जामनगर में पहला प्री-वेडिंग होस्ट करने के बाद अब 29 मई से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग का आयोजित किया गया। चार दिन चलने वाले इस सेलिब्रेशन में 9 अलग-अलग थीम पर पार्टी होगी। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं जो सुर्खियों में बनी हुई है।

अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग के बारे में

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग और भी मजेदार तारीके से होस्ट किया जा रहा है। 29 मई को वेलकम लंच होस्ट किया गया था। 30 मई को स्टारी नाइट थीम पार्टी होने वाली है। 31 मई को अंबानी परिवार के साथ गेस्ट भी रोमन हॉलिडे में एंजॉय करते नजर आने वाले हैं। 31 मई को काफी अलग थीम में पार्टी होने वाली है। इसमें लोग प्लेफुल लुक में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन