1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एनिमल' में अबरार की एंट्री के दौरान 'जमाल कुडू' गा रही लड़की याद है, रियल लाइफ में है बला की खूबसूरत

'एनिमल' में अबरार की एंट्री के दौरान 'जमाल कुडू' गा रही लड़की याद है, रियल लाइफ में है बला की खूबसूरत

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 13, 2023 09:36 am IST,  Updated : Dec 13, 2023 12:23 pm IST

'एनिमल' में अबरार की एंट्री के दौरान 'जमाल कुडू' गाना एक सेलिब्रेशन के बीच बजता दिखाया जाता है। ये गाना और सीन दोनों ही काफी वायरल हुए और इसी के साथ इस गाने में नजर आई लड़की भी वायरल हो गई। लोग इस लड़की के दीवाने हो गए हैं।

Animal, Jamal Kudu, Jamal Kudu Abrar's entry song- India TV Hindi
तन्नाज दावोदी। Image Source : INSTAGRAM

'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। फिल्म की दमदार ओपनिंग से लेकर अब तक फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कहानी और पूरी स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग लोगों का दिल जीत ली है। फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। रणबीर के डायलॉग, बॉबी देओल की साइलेंट एक्टिंग, तृप्ति डिमरी का रणबीर की लाइफ में आना तो सोशल मीडिया पर छाया ही है, लेकिन इसके साथ ही वायरल हो रहा है 'जमाल कुडू' गाना और खूब वायरल हो रही है इस गाने में नजर आ रही क्यूट सी लड़की। अब लोग इस लड़की के बारे में जानना चाहते हैं। ये कौन है, क्या करती है? ये सारी डिटेल्स हम आपके लिए लेकर आए हैं।

कौन है अबरार की एंट्री के दौरान नजर आई लड़की

'एनिमाल' में अबरार यानी बॉबी देओल की एंट्री के दौरान वो सिर पर ग्लास रखकर डांस करते हैं। इस दौरान 'जमाल कुडू' गाना बजता है और एक सेलिब्रेशन का माहौल दिखाया जाता है। इस दौरान एक ग्रुप में खड़ी लड़की ये गाना गाते नजर आ रही है। लड़की के एक्सप्रेशन्स काफी क्यूट हैं और एक झलक में ही वो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस लड़की का नाम तन्नाज दावोदी है। तन्नाज मूल रूप से पर्सियन है और इरान की रहने वाली हैं। उनका परिवार लंदन में बसा है और वो भारत में बॉलीवुड में बतौर कलाकार काम करती हैं।  

डांसर हैं तन्नाज

तन्नाज पेशे से डांसर हैं। उनके कई डांस वीडियो काफी वायरल हुए हैं। हाल में ही उन्होंने 'जमाल कुडू' गाने पर डांस रील बनाई है, जो काफी वायरल हो रही है। तन्नाज दावोदी बेली डांसिंग में माहिर हैं। उन्होंने इस डांस फॉर्म में कई वीडियो बनाए हैं। तन्नाज का वक्त भारत नहीं, बल्कि लंदन में अपने परिवार के साथ बीतता है। वो अपने मां-बाप के काफी करीब हैं। उनके साथ भी अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड में वो बतौर बैकग्राउंड डांसर कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इनमें वरुण धवन, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम जैसे नाम शामिल हैं। 

यहां देखें वीडियो

बढ़ रही फैन फॉलोइंग

'एनिमाल' में अबरार एंट्री सीन वायरल होने के बाद उनका क्यूट एक्सप्रेशन क्लिप वायरल हो रहा है। इसी के चलते अचानक उनके फॉलोअर्स बढ़ने लगे हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख के पार हो गई है। 

फिल्म में नजर आए ये सितारे

बता दें, 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होनो के बाद से ही धूम मचा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने घोड़ों के बीच कराया रिसेप्शन का फोटोशूट, Inside Video में दिखा पत्नी का चुलबुला अंदाज

अपनी ही चाल पड़ी मंसूर अली खान पर भारी, कोर्ट ने लगाई लताड़, कहा- तृषा को करना चाहिए केस 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन