1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर के Animal टीजर ने ट्विटर पर मचाई तबाही, अनिल कपूर-बॉबी देओल के धांसू अवतार ने चुराई लाइमलाइट!

रणबीर कपूर के Animal टीजर ने ट्विटर पर मचाई तबाही, अनिल कपूर-बॉबी देओल के धांसू अवतार ने चुराई लाइमलाइट!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 28, 2023 10:37 am IST,  Updated : Sep 28, 2023 11:57 am IST

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी एक्साइटमेंट था, जो सोशल मीडिया पर उमड़-उमड़कर सामने आ रहा है। लोगों को टीजर काफी पसंद आ रहा है। इसमें रणबीर कपूर के साथ ही रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।

Animal Teaser, Animal Teaser Out, Ranbir Kapoor, rashmika mandana, anil kapoor, bobby deol- India TV Hindi
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल। Image Source : X

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म इसलिए भी सुर्खियों में रही है क्योंकि इसमें रणबीर, लेखक-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक और एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है जो यकीनन फैन्स को उत्साहित कर रही है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर टीजर आते ही धूम मचा रहा है। ट्विटर पर एनिमल हैशटैग ट्रेंड भी करने लगा है। 

कुछ ऐसे शुरू होता है टीजर

'एनिमल' के टीजर से ये साफ हो गया है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में चॉक्लेटी बॉय वाले लुक के साथ ही धांसू बियर्ड लुक में नजर आएंगे। फिल्म खूब सारा एक्शन, धमाका, ड्रामा और फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म काफी थ्रिलिंग होने वाली। रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर की लव इंट्रेस्ट बनी नजर आ रही हैं। टीजर देख के पता चल रहा है कि अनिल कपूर रणबीर के पापा बने हुए हैं, जो उसे काफी सख्त हैं और उसे मारते भी नजर आ रहे हैं। रश्मिका रणबीर से बच्चे के बारे में बात करती है तको रणबीर कहते नजर आते हैं कि उन्हें पिता नहीं बनना, जिसके जवाब में रश्मिका उन्हें कहती हैं कि वो अपने पति जैसे नहीं बनना चाहते। इसके जवाब में रणबीर उन्हें कहते हैं कि वो उनसे कुछ भी पूछ सकती हैं, लेकिन उनके पिता के बारे में नहीं।

दमदार है एक्टर्स का अंदाज
यहीं साफ हो जाता है कि रणबीर का फिल्म में पिता के साथ खराब एक्सपीरियंस होगा, जो उसे अच्छे इंसान से एनिमल बनने पर मजबूर करेगा। वीडियो में रणबीर कपूर का खूंखार लुक भी देखने को मिल रहा है। अंत में बॉबी देओल बेयर बॉडी नजर आते हैं और टीजर यहीं खत्म हो जाता है। कुल मिलाकर टीजर धांसू है। रणबीर से लेकर अनिल कपूर और रश्मिका की एक्टिंग दमदार लग रही है। बता दें, इससे पहले फिल्म का प्री-टीजर आया था। इसमें ज्यादा कुछ तो पता नहीं चला था, लेकिन लोगों के सामने एक सस्पेंस पैदा हो गया था। 

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
बता दें, 'एनिमल' फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। पहले फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। 

ये भी पढ़ें: परिणीति को जयमाल के लिए आता देख दिल हार बैठे राघव, इशारों में बोले- जल्दी-जल्दी...! क्यूट वीडियो वायरल

रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाकर कैफे से निकली दिशा पाटनी झुंड में फंसीं, फिर जो हुआ वो देखने लायक! वीडियो वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन