1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने शर्टलेस होकर दिखाई बॉडी, 67 के उम्र में ट्रांसफॉर्मेशन देख आंखें खुली रह जाएंगी!

अनुपम खेर ने शर्टलेस होकर दिखाई बॉडी, 67 के उम्र में ट्रांसफॉर्मेशन देख आंखें खुली रह जाएंगी!

 Published : Mar 07, 2022 01:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2022 01:48 pm IST

अनुपम खेर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि आज से 67 वें वर्ष की शुरुआत और इसके साथ शर्टलेस फोटो शेयर की। इस उम्र में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।

Anupam Kher- India TV Hindi
अनुपम खेर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अनुपम खेर आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • अनुपम खेर का बॉडी ट्रांसफोर्मेशन देख फैंस हुए क्रेजी
  • द कश्मीर फाइल्स फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि आज से 67 वें वर्ष की शुरुआत और इसके साथ शर्टलेस फोटो शेयर की। इस उम्र में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। मगर यह सच है एक्टर ने खुद को फिट रखा है। उनकी फोटो फिटनेस का राज बता रही है। अनुपम खेर अपनी इस पोस्ट में बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी (खुद को जन्मदिन की शुभकामनाएं)। आज मैं अपना 67वां साल शुरू कर रहा हूं। मैं अपना नया विजन पेश करने के लिए बेहद उत्साहित और मोटिवेटेड हूं। यह फोटोज उदाहण हैं। 37 साल पहले आप एक यंग एक्टर से मिले थे, जिसने अलग अंदाज में शुरुआत की थी और 65 साल के आदमी का किरदार निभाया था। इस तरह से अनुपम खेर ने एक लंबी पोस्ट लिखकर अपने फिटनेस जर्नी के बारे में बताया है।

यह भी पढ़ें- SaReGaMaPa 2022 Winner : जानिए 19 साल की Neelanjana Ray के बारे में सबकुछ

अनुपम खेर की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कई लोग उससे इंस्पायर भी हो रहे हैं। अनुपम की फोटो से ये बात समझ आती है कि उम्र के साथ फिटनेस का ख्याल रखकर खुद को यंग रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: राखी-रणवीर ने किया कमरतोड़ डांस, यूजर्स लिख रहे- दोनों फुल पागल...

बता दें, अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को आ रही है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्नहोत्री ने किया है। गौरतलब है द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। इस मूवी के ट्रेलर को भी पसंद किया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन