1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर की मां ने सुनाई उस रात की दास्तां, कहा- ‘मेरे भाई को चिट्ठी दी और कहा आज तुम्हारी बारी है’

अनुपम खेर की मां ने सुनाई उस रात की दास्तां, कहा- ‘मेरे भाई को चिट्ठी दी और कहा आज तुम्हारी बारी है’

 Published : Mar 21, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:58 pm IST

अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया और अपनी मां दुलारी से फिल्म के बारे में उनकी राय ली।

anupam kher mom- India TV Hindi
anupam kher mom Image Source : INST//ANUPAMPKHER

Highlights

  • फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है
  • फिल्म में अनुपम खेर ने पुष्कर नाथ पंड‍ित का मुख्य किरदार निभाया है

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक नेता तक सभी फिल्म की सराहना कर रहे हैं। फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। फिल्म में अनुपम खेरने पुष्कर नाथ पंड‍ित का मुख्य किरदार निभाया है।

हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया और अपनी मां दुलारी से फिल्म के बारे में उनकी राय ली। उनकी मां ने बताया कि उनके भाई के साथ उस वक्त क्या हुआ था, जिसे सुनाते सुनाते वो रोने लगीं। उनकी आंख नम नजर आईं।

अनुपम खेर ने 5 मिनट 25 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां दुलारी से पूछ रहे हैं, ‘आपको ये फिल्म कैसी लग रही है ?’ इस पर वो बोलीं पिक्चर बिल्कुल सही से बनाई है। अगर ये पिक्चर सही नहीं होती, दुनिया नहीं देखती। इन्होंने करा ही ऐसा हमारे साथ है। 10 बजे रात को आकर कहा उठो उठो न‍िकलो न‍िकलो। अब पूरी दुन‍िया के सामने ये बात पहुंच गई क‍ि आख‍िर क्या हुआ था।

ये कहते कहते अनुपम की मां की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा, ‘मेरे भाईयों के साथ बहुत बुरा किया। वो आया शाम को और कहा बंद करो सब। वो रामबाग में रहता था। उसका पैलेस मकान था। उसी साल बनाया उसने पानी के ऊपर बनाया था, कहता था मैंने तेरे लिए भी जमीन रखी है, कृष्ण के लिए भी। तुम मेरे पास ही यहां मकान बना लो। जब वो उस दिन शाम को आया तो उसको चिट्ठी मिली नीचे दरवाजे के पास- जिस पर लिखा था, ‘आज आपकी बारी है’। उस बेचारे ने मकान के कागज नहीं उठाए, पासबुक नहीं उठाए, कुछ नहीं उठाया। कहता है मैंने इतने प्यार से ये मकान बनाया है, मैं बर्बाद हो गया, मैं क्या करूं अब... वो मर गया उसी मकान में।

अनुपम खेर इस बातचीत में मां से पूछते हैं आप वहां जाना चाहेंगी? इस पर वो कहती हैं हजार टांगों से वापस जाऊंगी। मैं वहीं मकान लूंगी और वहीं रहूंगी। रिफ्यूजी कैंप में भी मर गए हजारों लोग। इन्हें थोड़ा तरस खाना चाहिए, लेकिन इनको तरस नहीं है। फिल्म में एक आना भी झूठ नहीं है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन