1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अकाय के जन्म के बाद पहली बार पार्टी करते दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने ग्रैंड स्टाइल में बनाया एक्ट्रेस का दिन खास

अकाय के जन्म के बाद पहली बार पार्टी करते दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने ग्रैंड स्टाइल में बनाया एक्ट्रेस का दिन खास

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 03, 2024 04:20 pm IST,  Updated : May 03, 2024 04:21 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी लोगों की पसंदीदा है। अनुष्का शर्मा का हाल में ही जन्मदिन था और इस खास दिन को और भी खास बनाने में एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अब सामने आ गई हैं।

Anushka Sharma virat kohli - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पार्टी की झलक। Image Source : INSTAGRAM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सिनेमा और क्रिकेट की पावर पैक्ड जोड़ी कहलाती है। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों के बीच का प्यार सोशल मीडिया से भी दूर नहीं रहता है। एक बार फिर ये प्यार इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है। कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें अनुष्का शर्मा के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं, जहां दोनों अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का खास इंतजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद विराट कोहली ने अपनी पत्नी के लिए किया। 

ग्रैंड अंदाज में हुआ सेलिब्रेशन

सामने आई तस्वीरों में विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। विराट फैफ डू प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल इन तस्वीरों में दिख रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल पत्नी के साथ अनुष्का और विराट के कई करीबी नजर आए। अनुष्का तस्वीरों में काफी खुश नजर आईं। जहां विराट से लेकर सभी गेस्ट ब्लैक आउटफिट में नजर आए वहीं अनुष्का ने लेवेंडर आउटफिट कैरी किया। इतना ही नहीं इस ग्रैंड सेलिब्रेशन को लेकर कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'थैक्यू मनु चंद्र, इस खास और हैरान करने वाले डाइनिंग एक्सपीरिएंस के लिए। हमारी जिंदगी के सबसे बेस्ट खाने के लिए तुम्हें झुककर सलाम।' अनुष्का शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन वेन्यू पर स्पेशल डेकोरेशन भी देखने को मिल रही है, जिसमें फूलों और लाइटों से डेकोर किया गया है। 

Anushka Sharma virat kohli
Image Source : INSTAGRAMविराट ने किया अनुष्का के बर्थडे के लिए खास इंतजाम।

बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार दिखीं अनुष्का

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल में ही दूसरी बार बेटे अकाय की मां बनी हैं। मां बनने के बाद से ही वो पब्लिक अपीयरेंस देती नजर नहीं आई। इस सेलिब्रेशन में वो पहली बार दिखीं। दरअसल उन्होंने बेटे को जन्म इंग्लैंड में दिया था। वो जब वहां से लौटी तो भी उन्हें स्पॉट नहीं किया गया। ऐसे में पोस्ट प्रेग्नेंसी ये उनकी पहली तस्वीर है। 

फिल्मों से दूर हैं एक्ट्रेस

बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में हुआ था। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और 16 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 'बैंड बाजा बारात', 'दिल धड़कने दो', 'संजू और सुल्तान', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में वरुण धवन स्टारर 'सुई धागा' में देखा गया। अनुष्का ने 'कला' फिल्म के गाने 'घोड़े पे सवार हैं' में भी अभिनय किया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं। जल्द ही वो किसी फिल्म में नजर आने की तैयारी में भी नहीं हैं। 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई, वो भी एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान और धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ता गया। छह साल तक डेटिंग करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। कोहली से शादी के बाद अनुष्का लगातार फिल्मों करती रहीं, लेकिन मां बनने के बाद से ही उन्होंने दूरी बना ली। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम वामिका और बेटे का अकाय है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन