1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Virat Kohli और अनुष्का शर्मा लंदन में मना रहे छुट्टियां, मौज-मस्ती की देखिए तस्वीरें

Virat Kohli और अनुष्का शर्मा लंदन में मना रहे छुट्टियां, मौज-मस्ती की देखिए तस्वीरें

 Published : Jul 02, 2023 07:02 am IST,  Updated : Jul 02, 2023 07:02 am IST

अनुष्का शर्मा अपने पति के साथ इस समय लंदन में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की हैं।

insatgram- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMA

बॉलीवुड अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन कपल को फैंस बेस्ट जोड़ी में से एक मानते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ लंदन में छुट्टियों का मजा ले रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

INSTAGRAM/ anushkasharma
Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMAAnushka Sharma poses with hubby Virat Kohli

गुल्लक या 'पंचायत' ही नहीं, इन सीरीज का भी फैमिली के साथ बैठकर लीजिए मजा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बिजी प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा छोटा सा ब्रेक लेकर एंजॉय कर लेते हैं। अभी भी कपल छोटा सा ब्रेक लेकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भोजन का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने पति के साथ एक सेल्फी भी शेयर की हैं। सेल्फी में विराट कोहली नए लुक में नजर आ रहे हैं। विराट ने  ग्रे शर्ट और सफेद टी-शर्ट पहनी हैं, जिसमें वह अच्छे लग रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा सफेद शर्ट में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज और फ्री हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया।

INSTAGRAM/ anushkasharma
Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMAAnushka Sharma

Bigg Boss OTT 2: किस करने के बाद जद हदीद ने इस एक्ट्रेस को कहा- Bad Kisser

इस फिल्म में आएंगी नजर 

16 मई 2023 से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा ने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई थी। इस खास मौके पर अनुष्का ने ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन पहना था। जो सिल्वर और व्हाइट कलर का था।'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।  प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकदा एक्सप्रेस' झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग भारत और यूके में हुई है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे झूलन अनगिनत बाधाओं के बावजूद अपने एकमात्र सपने को पूरा करने के लिए सीढ़ी चढ़ती है और क्रिकेट खेलती है। झूलन ने भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की और देश में महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन