1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Virat Kohli की सेंचुरी पर अनुष्का शर्मा ने की फ्लाइंग KISS की बौछार, देखें वीडियो

Virat Kohli की सेंचुरी पर अनुष्का शर्मा ने की फ्लाइंग KISS की बौछार, देखें वीडियो

 Published : May 21, 2023 11:44 pm IST,  Updated : May 21, 2023 11:44 pm IST

विराट कोहली ने आईपीएल में लगातार दूसरा शतक जड़ा। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा अपने पति पर प्यार बरसा रही हैं।

twitter- India TV Hindi
Anushka Sharma showers flying KISS on Virat Kohli's century Image Source : TWITTER

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में दूसरी बार सेंचुरी पूरी की है। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में दो मैचों में लगातार शतक लगाने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने है। वही विराट कोहली को चौके और छक्के लगाते देख एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना प्यार बरसाते दिखीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई कहेंगी शो को अलविदा! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिखाया सच

Deepika Padukone के बाद ये एक्टर हुए डिप्रेशन का शिकार, जानें एक्ट्रेस ने क्या दी एडवाइस

इस वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा फ्लाइंग किस की बौछार कर रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को यूं ही नहीं बेस्ट कपल बोला जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हर मैच के दौरान विराट की हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम आती हैं। पिछले मैच में भी शतक मारने के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें कोहली मैदान से अनुष्का को वीडियो कॉल कर बात कर रहे थे। बता दें विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 61 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। इस वायरल वीडियो में फैंस कमेंट कर अनुष्का शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही अनुष्का शर्मा को बेस्ट पत्नी बता रहे हैं। 

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: माया के डर से चुपके-चुपके मिले अनुपमा-अनुज, लगाया गले

GHKKPM: विराट को छोड़ने के बाद बुरी तरह जख्मी हुईं पाखी, एक्टर का हाल हुआ बेहाल

'चकदा एक्सप्रेस' फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।  प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकदा एक्सप्रेस' झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग भारत और यूके में हुई है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे झूलन अनगिनत बाधाओं के बावजूद अपने एकमात्र सपने को पूरा करने के लिए सीढ़ी चढ़ती है और क्रिकेट खेलती है। झूलन ने भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की और देश में महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन