1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का-विराट के बेटे Akaay के नाम की सोशल मीडिया पर आई बाढ़, एक साथ बन गए इतने सारे फेक अकाउंट

अनुष्का-विराट के बेटे Akaay के नाम की सोशल मीडिया पर आई बाढ़, एक साथ बन गए इतने सारे फेक अकाउंट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 21, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 04:22 pm IST

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बेटे के जन्म के ऐलान के बाद से ही चर्चा हो रही है। विराट कोहली के बेटे के जन्म के बाद से ही उनके नाम की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। एक के बाद एक कई फेक अकाउंट्स भी बन गए हैं।

virat kohli anushka sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के चहेते सितारे विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते दिन ही अपने फैंस के सात अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी साझा की है। इसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों ने फैंस को बताया कि वो फिर एक बार पेरेंट्स बन गए हैं, यानी अनुष्का शर्मा दोबारा मां बन गई हैं। अनुष्का ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसी के साथ ही विरुष्का के बेटे का नाम भी सोशल मीडिया पर छा गया। 

बने कई फेक अकाउंट

इस अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के बेटे अकाय के नाम की खूब चर्चा हो रही है। अभी से ही अकाय सोशल मीडिया सनसनी बन गए हैं। अभी तक उनकी तस्वीर भी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके नाम के कई फैन पेज और फेक अकाउंट इंस्टाग्राम पर बन गए हैं। इन अकाउंट्स पर अनुष्का शर्मा, वामिला और विराट कोहली की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। 

अनुष्का ने किया पोस्ट

अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस से खुशखबरी जाहिर की जिसमें लिखा, 'बहुत सारी खुशी और दिल में भरे प्यार के साथ, हम आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेटे अकाय, वामिका के छोटे भाई को दुनिया में जन्म दिया। अपनी जिंदगी के इस खुशनुमा मौके पर हम आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं। हम आपसे हमारी प्राइवेसी चाहते हैं। प्यार और आभार- विराट और अनुष्का।'

नाम का मतलब

कई लोगों ने दावा किया कि बेटे का नाम तुर्की भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब चमकता हुआ चांद है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम तुर्की भाषा से नहीं बल्कि संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब बेहद खास है। पहले आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम बताते हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। संस्कृत में अकाय का अर्थ है जिसका कोई निश्चित आकार न हो, जो निराकार हो। हिन्दू धर्म में 'भगवान शिव' को निराकार माना जाता है। 

ये भी पढ़ें: टर्किश नहीं, संस्कृत भाषा से लिया गया है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम, जानें असल मतलब

सालों बाद भारत में हो रहा 71वां मिस वर्ल्ड, मुंबई से पहले दिल्ली पहुंचीं 120 प्रतिभागी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन