1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देश में बॉलीवुड, टॉलीवुड के अलावा और भी हैं 26 फिल्म इंडस्ट्रीज, दी हैं KGF और Sairat जैसी ब्लॉकबस्टर

देश में बॉलीवुड, टॉलीवुड के अलावा और भी हैं 26 फिल्म इंडस्ट्रीज, दी हैं KGF और Sairat जैसी ब्लॉकबस्टर

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 02, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Jul 02, 2022 02:13 pm IST

List of Film Industries in India: भारत में कई भाषायें बोली जाती हैं। इन्हीं भाषाओं के कारण देश में कई फिल्म इंडस्ट्री भी विकसित हुईं। अब ये क्षेत्रीय भाषा वाली इंडस्ट्री भी सुपरहिट फिल्मों से देश का नाम रोशन कर रही हैं।

Indian Film industries- India TV Hindi
Indian Film industries Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • भारत में हैं कई फिल्म इंडस्ट्रीज
  • तमिल सिनेमा रच चुका है इतिहास
  • कन्नड़, मराठी और पंजाबी सिनेमा की ग्रोथ है तेज

List of Film Industries in India: हॉलीवुड ने सिनेमा की दुनिया में इतने कीर्तिमान रचे की पूरी दुनिया में अलग-अलग भाषाओं की सिनेमा इंडस्ट्रीज ने इससे मिलते जुलते नाम रखे। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में ही 27 फिल्म इंडस्ट्रीज हैं जिनके नाम सुनकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। इन इंडस्ट्रीज में से कुछ तो अब बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ने की फिराक में हैं, फिर चाहे सेंडलवुड सिनेमा की 'KGF-2' हो या टॉलीवुड की 'बाहुबली'। बीते सालों में मराठी, कन्नड़ और तमिल सिनेमा ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। आइए जानते हैं इनमें से कुछ इंडस्ट्री के बारे में कुछ खास बातें... 

तमिल-तेलुगु सिनेमा (टॉलीवुड)

बॉलीवुड के अलावा देश में सबसे ज्यादा बड़े बजट की और ज्यादा कमाई वाली फिल्में इन दिनों तमिल-तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आ रही हैं। इस इंडस्ट्री को लोग टॉलीवुड कहते हैं। इस इंडस्ट्री से रिलीज होने वाली 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने भारतीय सिनेमा को एक नया आयाम दिया है। इसी फिल्म के दूसरे पार्ट ने इसका रिकॉर्ड तोड़ा और 2200 करोड़ की कमाई करके कीर्तिमान रच दिया। इस साल भी 'RRR' 'पुष्पा' और 'विक्रम' जैसी फिल्में देश भर में छाई रहीं। 

कन्नड़ सिनेमा (सेंडलवुड)

कन्नड़ भाषा में बनने वाली फिल्मों को यश की फिल्म 'KGF' ने नई ऊचाईयों पर पहुंचा दिया है। इस इंडस्ट्री को सेंडलवुड कहा जाता है। 

मलयालम सिनेमा

मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री का नाम भले ही हॉलीवुड की तर्ज पर नहीं है लेकिन इस इंडस्ट्री ने भी कई बड़ी फिल्में देश को दी हैं। इस इंडस्ट्री की चर्चित फिल्मों में "पुल्लीमुरुगन" शामिल है। ये मलयालम सिनेमा की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म है।

पंजाबी सिनेमा (पॉलीवुड)

देश भर में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का नाम है, वहीं बीते कुछ सालों में पंजाबी सिनेमा ने भी लोगों का दिल जीता है। इस इंडस्ट्री को पॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। अब कई पंजाबी फिल्में पैन इंडिया से रिलीज होने लगी हैं। पंजाबी इंडस्ट्री से रिलीज हुई 'किस्मत', 'कैरी ऑन जट्टा' ने हिंदी बेल्ट में भी जमकर तारीफें पाईं।   

मराठी सिनेमा (मॉलीवुड)

मराठी सिनेमा इंडस्ट्री को लोग मॉलीवुड के नाम से जानते हैं। फिल्म "सैराट" ने देश का ऐसा दिल जीता कि तकरीबन हर भाषा में इसकी रीमेक बन चुकी है या बनाई जा रही है। वैसे तो मराठी सिनेमा हमेशा से नामी और सफल था लेकिन फिल्म 'सैराट' ने नई पहचान दिलाई है। जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' सैराट का ही रीमेक थी। वहीं हिंदी सिनेमा में भी कई मराठी सिनेमा के एक्टर नजर आते हैं।

भोजपुरी सिनेमा (बिहारवुड)

बिहार में बनने वाली भोजपुरी फिल्मों को भी खूब पसंद किया जाता है। लोग इस इंडस्ट्री को बिहारवुड के नाम से जानते हैं। इस इंडस्ट्री से रवि किशन जैसे कलाकार बॉलीवुड तक आए। 

बंगाली सिनेमा

सिनेमा के इतिहास को देखें तो हिंदी सिनेमा के पहले से बंगाली सिनेमा समृद्ध हो चुका था। इस इंडस्ट्री में सत्यजीत रे जैसे दमदार फिल्म मेकर रहे हैं। जिन्हें आज भी सिनेमा का पुरोधा माना जाता है। 

अन्य सिनेमा

इतने ही नहीं इसके साथ ही हमारे देश में असमी सिनेमा (जोलीवुड), छत्तीसगड़ी सिनेमा (छोलीवुड), गुजराती सिनेमा (गोलीवुड), डोलीवुड, पहाड़ीवुड, इंग्लिश, हरियाणवी, जोलीवुड, कश्मीरी, कोकबोरोक, कोंकनी, मैथई, नागपुरी, ओलीवुड, राजस्थानी, संभलपुरी, संस्कृत, सोलीवुड, सिंधी और टूल्लू फिल्म इंडस्ट्री में भी फिल्में बनती रहती हैं। कुछ अभी छोटे स्तर पर काम कर रही हैं तो कुछ को देश भर में नाम मिल चुका है। लेकिन कहा नहीं जा सकता कि किस इंडस्ट्री से एक और KGF बन जाए और लोगों का दिल जीत ले। 

इसे भी पढ़ें- 

Alia Bhatt के चेहरे पर खिल उठा प्रेग्नेंसी ग्लो, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Rocketry Movie Review: आर माधवन ने किया फैंस को इमोशनल, देखने से पहले जान लें पब्लिक रिव्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन