1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को जन्मदिन पर मिला बेशकीमती तोहफा, मंगेतर योगिता बिहानी ने किया सरप्राइज

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन को जन्मदिन पर मिला बेशकीमती तोहफा, मंगेतर योगिता बिहानी ने किया सरप्राइज

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jan 05, 2026 08:10 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 08:13 am IST

आर्यन सेठी को लंदन में अपने 30वें जन्मदिन पर अपनी मंगेतर योगिता बिहानी से 2.12 लाख का मार्टिन एंड कंपनी का गिटार मिला, जिसे अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में दिखाया गया है।

Aaryamann Sethi and Yogita Bihani- India TV Hindi
आर्यमन सेठी और योगिता बिहानी Image Source : INSTAGRAM/@AARYAMANNSETHI

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी आजकल अपने बेटों आर्यमन, आयुष्मान सेठी और उनके पार्टनर्स के साथ लंदन में फैमिली वेकेशन मना रहे हैं। इस वेकेशन के बीच, अर्चना ने फैंस के साथ एक दिल छू लेने वाला व्लॉग शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे परिवार ने आर्यमन के 30वें जन्मदिन पर एक शानदार और इमोशनल सरप्राइज दिया। आर्यमन सेठी का बर्थडे तब यादगार बन गया, जब उनकी मंगेतर योगिता बिहानी ने उन्हें बेशकीमती गिफ्ट दिया।

आर्यमन सेठी का जन्मदिन बना एडवेंचर

व्लॉग की शुरुआत में आर्यमन एक खाली घर में सोकर उठते हैं। वह कमरे से बाहर निकालते हैं और देखता है कि घर उनके जन्मदिन के लिए सजाया गया है। वहां उनके लिए एक कार्ड रखा था, जिसमें उनके बर्थडे का सरप्राइज छुपा हुआ था। पहली पहेली पढ़ आर्यमन हैरान हो जाते हैं, जिससे वह मदद के लिए अपने पिता परमीत सेठी को फोन करता है। जैसे ही उसे क्लू समझ आता है, उसे परमीत इंतजार करते हुए मिलते हैं और उसे अगला हिंट मिलता है तब एडवेंचर शुरू हो जाता है।

डिज्नी स्टोर पर मिला पहला सरप्राइज

आयुष्मान अपने भाई आर्यमन को डिज्नी स्टोर ले जाता है, जहां उसकी मंगेतर योगिता बिहानी उसका इंतजार कर रही होती है। दोनों स्टोर में ही गले मिलते हैं और आर्यमन उसे इस शानदार प्लान को बनाने के लिए धन्यवाद कहता है। लेकिन, इससे पहले कि वह ज्यादा सवाल पूछ पाता, योगिता चुपचाप चली जाती है। कुछ ही देर बाद, आर्यमन अपनी मां अर्चना से मिलता है जो उसे एक बंद लिफाफा देती है, जिसमें उसका पहला खास तोहफा होता है। भावुक होकर वह बस कहता है, 'यह बहुत ज्यादा है, दोस्तों'

Archana Puran Singh
Image Source : SCREEN GRAB FROM AARY VLOGSयोगिता बिहानी ने आर्यमन को दिया 2 लाख का गिटार

अर्चना पूरन के बेटे आर्यमन को मिला 2.12 लाख का गिफ्ट

योगिता की गैरमौजूदगी को एक बार फिर नोटिस करते हुए, आर्यमन अगले सुराग का पीछा करते हुए लंदन गिटार स्टूडियो पहुंचता है। वहां, उसे पहले एक यूकेले दिया जाता है और फिर पूछा जाता है कि क्या वह कुछ बड़ा ट्राई करना चाहेगा। तभी योगिता असली सरप्राइज रिवील करती है। एक बिल्कुल नया मार्टिन एंड कंपनी OOO-15M अकूस्टिक गिटार। यह देख आर्यमन हैरान हो जाता है। ये गिटार लगभग 2.12 लाख का है।

ये भी पढे़ं-

Ikkis का पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, छुट्टी का मिला फायदा, कमाए इतने करोड़

वो एक्टर जिसने 15 साल के करियर में दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, बजट से कई गुना की कमाई, सर्वम माया ने जीता दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन